IPL Nilami 2022: सुंदर को खरीदकर इस तरह मुस्कुराती नजर आईं हैदराबाद की मालकिन, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की मेगा नीलामी (IPL Nilami 2022) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है। नीलामी में शामिल होने के लिए 10 फ्रेंजाइजी के मालिक वहां मौजूद हैं। हालांकि, इन सबके बीच सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन (Kaviya Maran) एक बार फिर से सभी क्रिकेट फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में वॉशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में लेकर उनके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं, काव्या मारन का वायरल तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 11:20 AM IST

17
IPL Nilami 2022: सुंदर को खरीदकर इस तरह मुस्कुराती नजर आईं हैदराबाद की मालकिन, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

आईपीएल का कोई भी सीजन या ऑक्शन हो सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आईपीएल 20222 की मेगा नीलामी में भी वह टीम के कोच टॉम मूडी, मुथैया मुरलीधरन और टीम के अन्य सदस्यों के साथ बैठी नजर आईं।

27

मेहरून कलर का ब्लेजर पहने काव्या हर बार की तरह इस बार भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

37

उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने लंबी बिड के बाद 8.75 करोड़ में वॉशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद काव्या ने राहत की सांस ली।

47

बता दें कि काव्या मारन मशहूर बिजनेसमैन कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं, जो सन टीवी समूह के संस्थापक हैं। यही समूह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का मालिक है।

57

काव्य मारन एसआरएच की सीईओ हैं। उन्होंने चेन्नई से एमबीए किया है और अब वह अपने पिता कलानिधि मारन  को उनके बिजनेस में मदद कर रही है और सनराइजर्स की कमान अब अपने हाथों में ले ली है।
 

67

पिछले साल, सनराइजर्स हैदराबाद के सीईओ काव्या मारन को फैंस ने खूब ट्रोल किया था, क्योंकि उनकी टीम पिछले साल प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी नंबर पर थी।
 

77

काव्या मारन आईपीएल 2018 में पहली बार अपनी टीम SRH को चीयर करते हुए टीवी पर नजर आई थीं। उस वक्त वो अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थी। 28 साल की काव्या सन म्यूजिक से जुड़ी है और उन्हें क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी है।

ये भी पढे़ं- IPL Nilami 2022: आईपीएल नीलामी के बीच व्यवधान, नीलामी करवा रहे ह्यूज एडमीड्स के साथ हुआ ये हादसा

IPL Nilami 2022: पापा की कार्बन कॉपी है जूनियर 'गब्बर', 8 फोटो में देखें शिखर धवन के बेटे का क्यूट अंदाज

IPL Nilami 2022: कभी इस तरह कवर ड्राइव लगाता था IPL का 12 करोड़ी यह खिलाड़ी, अब जीता है बिंदास लग्जरी लाइफ

जानें कौन हैं IPL 2022 के करोड़पति खिलाड़ी: श्रेयस को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा, शिखर धवन की जेब में 8.25 c

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos