IPL Nilami 2022: सभी फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर्स पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, अब तक इनकी चमकी किस्मत

Published : Feb 12, 2022, 07:17 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले 590 थी, लेकिन नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इस सूची में 10 और खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है।  सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह में से एक-एक कर खिलाड़ियों को अपने बेड़े में शामिल कर रहे हैं। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी हर बार की तरह इस बार भी ऑलराउंडर्स में गहरी रूचि ले रही हैं। ऐसा माना जाता है कि टीम का संतुलन बनाने के लिए ऑलराउंडर्स की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि इस सभी टीमों में ऑलराउंडर्स पर भारी राशि खर्च की है। आइए जानते हैं नीलामी में बिके ऑलराउंडर्स के बारे में। 

PREV
110
IPL Nilami 2022: सभी फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर्स पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा, अब तक इनकी चमकी किस्मत

वानिंदु हसरंगा 

श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10.75 करोड़ खर्च कर अपने दल में शामिल किया। वर्तमान में गेंदबाजों की टी 20 रैंकिंग में हसरंगा पहले नंबर पर हैं। 

210

शार्दुल ठाकुर 

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद के मुताबिक काफी ऊंची बोली मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम ने शार्दुल को 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में जगह दी है। शार्दुल इससे पहले सीएसके के लिए खेले थे। 

310

वाशिंगटन सुंदर 

हाल ही में विंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। सनराइजर्स ने दिन की पहली खरीद सुंदर के रूप में ही की। 

410

जेसन होल्डर 

वेस्टइंडीज के दमदार ऑलराउंडर जेसन होल्डर के लिए इस बार नीलामी काफी खास रही। उन्हें आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा 

510

क्रुणाल पंड्या 

हार्दिक पांड्या के भाई और भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। पंड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा है। 

610

पेट कमिंस 

ऑस्ट्रेलिया कि टेस्ट टीम के कप्तान पेट कमिंस एक फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। केकेआर ने उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। कमिंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में 4-0 से जीत दिलाई थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

710

मिशेल मार्श 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श को उम्मीद के मुताबिक इस बार काफी अच्छी राशि मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम के संतुलन को बेहतर बनाने की पहल की है। 

810

दीपक हूडा

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर दीपक हूडा को अपने प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है। आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

910

आर. अश्विन 

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया है। अब वे जोस बटलर के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। अश्विन द्वारा बटलर को रन आउट करने के मामले ने काफी तूल पकड़ था। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

1010

ड्वेन ब्रावो 

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने उन्हें 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। ड्वेन मैदान पर गेंद और बल्ले से धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। वे एकमात्र ऐसे विदेशी क्रिकेटर हैं जो लगातार (2008 से 2022) आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 

Recommended Stories