MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर

India Vs Pakistan T20 World Cup: रविवार, 15 फरवरी… क्रिकेट फैंस का दिल तेज धड़कने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अगर पहले बैटिंग मिली, तो कितना स्कोर सेफ होगा? जानिए मैजिक नंबर...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 14 2026, 06:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच: पुराना रिकॉर्ड क्या कहता है

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 16 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से 13 मैच भारत ने जीते हैं। यानी आंकड़े साफ कहते हैं कि भारत का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन एक और दिलचस्प बात है कि इन मुकाबलों में करीब 75% बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। यानी चेज करने वाली टीम को फायदा मिला है।

26
Image Credit : Getty

भारत-पाक मैच में कितना स्कोर बनता है?

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में स्कोर बहुत बड़ा नहीं गया है। पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर 159 रन रहा है। सबसे छोटा स्कोर 118 रन के आसपास रहा है। मतलब साफ है कि यह राइवलरी हाई-स्कोरिंग नहीं, बल्कि प्रेशर गेम है। यहां 200 का स्कोर कम ही देखने को मिलता है। 150-160 के आसपास का स्कोर अक्सर मैच को फंसा देता है।

Related Articles

Related image1
T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टीवी पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, वीडियो वायरल
Related image2
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?
36
Image Credit : Getty

IND vs PAK: कोलंबो के मैदान में किसे मिलेगा फायदा?

भारत-पाक मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर हाल के मुकाबलों में एक पैटर्न दिखा है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिला है। इस वर्ल्ड कप में यहां जितने मैच हुए, उनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। पिच आमतौर पर स्पिनरों को मदद देती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए टॉस जीतकर कप्तान पहले बैटिंग चुन सकता है।

46
Image Credit : Getty

भारत-पाकिस्तान मैच में सेफ स्कोर क्या होगा?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर पिच स्लो रही तो 150-155 रन भी लड़ने लायक स्कोर होगा। अगर शुरुआत अच्छी मिली और विकेट हाथ में रहे, तो 165-170 रन मैच पर पकड़ बना सकते हैं। 175 के पार गया स्कोर तो दबाव बहुत बढ़ा देगा। यानी इस मैच का मैजिक नंबर लगभग 165 रन के आसपास माना जा सकता है। इससे कम हुआ तो मैच खुला रहेगा। इससे ज्यादा हुआ तो पीछा करने वाली टीम पर दबाव साफ दिखेगा।

56
Image Credit : Getty

भारत-पाक मैच में स्पिन फैक्टर बदल सकता है पूरा खेल

दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे विकल्प हैं। पाकिस्तान के पास शादाब खान, मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद जैसे खिलाड़ी हैं। अगर पिच स्पिनरों को मदद देती है, तो दूसरी पारी में रन बनाना और मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि पहले बल्लेबाज़ी करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

66
Image Credit : Getty

India Vs Pakistan: क्या टॉस ही तय करेगा मैच?

इतिहास के आंकड़ें कहते हैं कि चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है। मौजूदा पिच ट्रेंड के अनुसार, पहले बैटिंग फायदेमंद हो सकती है। यानी कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा। लेकिन अगर टीम 165+ का स्कोर खड़ा कर देती है, तो मैच में पकड़ मजबूत हो सकती है।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पाकिस्तान
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
Recommended image2
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?
Recommended image3
'टुच्चे इंसान दफा हो जा वरना तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', किस पर और क्यों भड़के हरभजन सिंह
Recommended image4
Aus vs Zimbabwe: कौन हैं 6 फीट 8 इंच लंबे मुजरबानी जिनके सामने सरेंडर हुए कंगारू
Recommended image5
T20 World Cup Special: 200+ स्कोर का बादशाह कौन? टॉप-5 की लिस्ट चौंका देगी
Related Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टीवी पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, वीडियो वायरल
Recommended image2
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved