Mitchell Santner vs Shreyas Iyer: मिचेल सैंटनर और श्रेयस अय्यर में कमाई के मामले में कौन आगे है? जानें दोनों की अनुमानित नेटवर्थ, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, कमाई के सोर्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में...

Mitchell Santner vs Shreyas Iyer Networth: क्रिकेट की दुनिया में मिचेल सैंटनर और श्रेयस अय्यर दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई है। इस समय दोनों भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, कमाई, संपत्ति और लाइफस्टाइल के मामले में दोनों की कहानी अलग है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की कमाई का मुख्य जरिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और दूसरी टी20 लीग हैं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, भारतीय टीम की ओर से खेलने और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। आइए जानते हैं दोनों की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में...

आईपीएल से किस खिलाड़ी को मिलती है ज्यादा रकम?

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह एक सीजन के कॉन्ट्रैक्ट की रकम थी। दूसरी ओर, मिचेल सैंटनर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट की रकम में 24.75 करोड़ रुपये का अंतर है। हालांकि, ये अलग-अलग सीजन के कॉन्ट्रैक्ट हैं।

श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ और कमाई के सोर्स

श्रेयस अय्यर की नेटवर्थ करीब 65 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि, यह उनकी आधिकारिक रूप से घोषित संपत्ति नहीं है। श्रेयस की कमाई के सोर्स में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, भारतीय क्रिकेट टीम की मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। इसके अलावा, एड और सोशल मीडिया से भी उन्हें कमाई होती है। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से होने वाली उनकी कमाई भी उनकी कुल आय का हिस्सा हो सकती है।

View post on Instagram
 

श्रेयस अय्यर की लग्जरी लाइफस्टाइल

श्रेयस अय्यर अपनी क्रिकेट उपलब्धियों के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुंबई के लोअर परेल स्थित लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स में उनका चार बेडरूम वाला अपार्टमेंट करीब 11.85 करोड़ रुपये का बताया गया है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज G63 AMG, लेम्बोर्गिनी हुराकान और ऑडी S5 जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी हैं।

और पढे़ं- IND vs NZ: दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, क्या वैभव सूर्यवंशी की खुल सकती है किस्मत?

मिचेल सैंटनर की नेटवर्थ और कमाई के सोर्स

मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। उनकी कमाई के सोर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और दूसरी फ्रेंचाइजी लीग हैं। इसके अलावा, ब्रांड के साथ पार्टनरशिप और प्रमोशन से भी उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैंटनर की नेटवर्थ करीब 50 से 70 लाख अमेरिकी डॉलर (40 से ₹50 करोड़) के आसपास है।

View post on Instagram
 

मिचेल सैंटनर की लग्जरी लाइफस्टाइल

मिचेल सैंटनर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा चर्चा में नहीं रखते। उनकी संपत्ति, घर और कारों के बारे में श्रेयस अय्यर की तुलना में कम जानकारी उपलब्ध है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में लेक्सस NX जैसी लग्जरी एसयूवी का जिक्र मिलता है, लेकिन उनकी पूरी कार कलेक्शन और घर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।