सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने दुबई के शाहरुख़्ज़ बाय डैन्यूब में निवेश किया है। इस लग्जरी प्रोजेक्ट के पेंटहाउस गौरी खान ने डिजाइन किए हैं।

Surya Kumar Yadav Dubai House: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भारत में एक नया आलीशान घर खरीदा है। सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस निवेश की जानकारी दी। बता दें कि सूर्यकुमार यादव का ये आलीशान घर दुबई की सबसे हॉट प्रॉपर्टीज में से एक 'शाहरुख़्ज़ बाय डैन्यूब' (Shahrukhz by Danube) में है। इस प्रोजेक्ट को डैन्यूब प्रॉपर्टीज के संस्थापक और चेयरमैन रिजवान साजन ने नवंबर 2025 में लॉन्च किया था। 56 मंजिला इस इमारत में प्रीमियम अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए गए हैं।

सूर्या के घर को शाहरुख की पत्नी गौरी ने किया डिजाइन

  • सूर्यकुमार यादव के इस लग्जरी हाउस का इंटीरियर डिजाइन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पत्नी देविशा शेट्टी और डैन्यूब प्रॉपर्टीज के चेयरमैन रिज़वान साजन के साथ नजर आ रहे हैं।
  • वीडियो के कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने 'शाहरुख़्ज़ रेजिडेंसेज बाय डैन्यूब' में निवेश किया है।
  • सूर्या ने बताया कि उन्होंने दुबई मैरीटाइम सिटी के बीचों-बीच स्थित एक प्रीमियम वॉटरफ्रंट घर में निवेश किया है। वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी का मतलब ऐसी संपत्ति से है, जहां से समुद्र या पानी के किनारे का नजारा दिखाई देता है।
View post on Instagram
 

आलीशान इंटीरियर और समंदर का खूबसूरत नजारा

  • इस प्रोजेक्ट में 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने इस प्रॉपर्टी के जरिए दुबई में अपना नया ठिकाना बनाया है।
  • गौरी खान ने भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि डिजाइन तैयार करते समय घर के हर हिस्से पर ध्यान दिया गया।
  • गौरी खान ने कहा कि उनका उद्देश्य अपार्टमेंट में भी किसी आलीशान हवेली में रहने जैसा अनुभव देना था। इसके लिए उन्होंने लग्जरी, आराम और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।
  • इस प्रोजेक्ट के घरों को खास अंदाज में तैयार किया गया है। इनमें इटैलियन ब्रांड का विशेष रूप से तैयार किया गया फर्नीचर लगाया गया है। इसके अलावा, पानी के खूबसूरत नजारे और खुले लेआउट इन घरों को और आकर्षक बनाते हैं।
  • गौरी खान के मुताबिक, बड़े लिविंग एरिया, शानदार किचन, बेहतरीन फिनिश और वॉक-इन वॉर्डरोब जैसी सुविधाओं को खास तरीके से डिजाइन किया गया है।
  • उनका कहना था कि वह चाहती थीं कि घर का हर कोना आलीशान नजर आए, लेकिन उसमें घर जैसा अपनापन भी बना रहे।
  • डिजाइन में छोटी-छोटी बारीकियों को भी महत्व दिया गया है, ताकि रहने वालों को आरामदायक और शानदार अनुभव मिल सके।
  • समुद्र के दूर तक फैले नजारे और पानी के किनारे की लोकेशन इस प्रोजेक्ट की खासियतों में शामिल हैं।
  • इन सुविधाओं और इंटीरियर डिजाइन के जरिए अपार्टमेंट में भी एक आलीशान हवेली जैसा अनुभव देने की कोशिश की गई है
View post on Instagram
 

इस घर में और क्या खास?

  • प्रोजेक्ट में लग्जरी घरों के साथ स्वास्थ्य और सेहत से जुड़ी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है।
  • रिज़वान साजन के मुताबिक, यहां रहने वालों को खास वेलनेस सेंटर, हाइपरबेरिक थेरेपी, रेड-लाइट थेरेपी, क्रायोथेरेपी और आधुनिक मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
  • हाइपरबेरिक थेरेपी में विशेष दबाव वाले वातावरण में ऑक्सीजन दी जाती है, जबकि रेड-लाइट थेरेपी में खास तरह की रोशनी का इस्तेमाल किया जाता है। क्रायोथेरेपी में शरीर को बहुत कम तापमान के संपर्क में लाया जाता है।
  • रिजवान साजन ने बताया कि उनके मुताबिक, दुबई में यह पहली ऐसी प्रॉपर्टी है, जहां रहने वालों को ये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शाहरुख खान के नाम पर बने प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्हें यह बात काफी पसंद आई कि शाहरुख खान के नाम पर एक पूरा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके अलावा, वह यहां के इंटीरियर डिजाइन, निर्माण की गुणवत्ता और परिसर में मौजूद वेलनेस सेंटर से भी प्रभावित हुए।