भारत के इन दो कप्तानों को पड़ा था दिल का दौरा, इस क्रिकेटर की मौत की झूठी अफवाह से भावुक हो गए थे लोग

Published : Jan 06, 2021, 09:30 AM ISTUpdated : Jan 06, 2021, 09:47 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलवाने वाले कप्तान कपिल देव 6 जनवरी (Kapil Dev Birthday) को 62 साल के हो गए हैं। विश्व क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक कपिल देव (Kapil Dev) का जन्म 1959 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे अब भी पूरी दुनिया याद करती है। लेकिन साल 2020 कपिल देव और उनके फैंस के लिए बहुत शॉकिंग था। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी करवाई गई। इतना ही नहीं इस दौरान उनकी मौत की झूठी अफवाह भी उठाई गई थी। हाल ही में 2 जनवरी को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (saurav ganguli) को भी हार्ट अटैक आया। पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ियों को दिल का दौरा पड़ चुका है।

PREV
17
भारत के इन दो कप्तानों को पड़ा था दिल का दौरा, इस क्रिकेटर की मौत की झूठी अफवाह से भावुक हो गए थे लोग

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव 6 जनवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका ये बर्थडे बहुत खास है, क्योंकि कुछ समय पहले ही वह मौत के मुंह से वापस आए है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

27

जी हां, 22 अक्टूबर 2020 को कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ओखला में फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कपिल देव की इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी।
(फोटो सोर्स- गूगल)

37

इस दौरान किसी असामाजिक तत्व ने सोशल मीडिया पर ये झूठी अफवाह उठाई थी, कि भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव की मौत हो गई है। हद को तब हो गई जब कुछ लोग इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल को श्रद्धांजलि भी दे दी थी। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

47

इस झूठी खबर के सामने आने के बाद कपिल के साथी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने ट्वीट कर उनकी कुशलता की जानकारी दी। इसके बाद कपिल देव ने अपना वीडियो जारी कर अपने स्वास्थ के बारे में बताया था। फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक है और परिवार के साथ अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

57

हाल ही में 2 जनवरी को बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी दिल का दौरा पड़ा था। जिम में कसरत करते वक्त उन्हें चक्कर और बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी भी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

67

क्रिकेट जगत में और भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हार्ट अटैक आया। साल 2019 में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक युवा खिलाड़ी मिथुन देबबर्मा (Mithun Debbarma) को हार्ट अटैक पड़ा और उनकी जान तक चली गई। जिस वक्‍त यह घटना हुई वह के महाराज बीर बिक्रम क्रिकेट स्‍टेडियम में मैच खेल रहे थे।
(फोटो सोर्स- गूगल)

77

सितंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डीन जोंस (dean jones) का भी हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। वह उस वक्त मुंबई में ही थी। डीन जोंस क्रिकेट से रिटायर होने के बाद से कमेंट्री और एनालिस्ट की भूमिका में थे। आईपीएल के लिए उन्होंने कई सालों तक उन्होंने कमेंट्री की थी।
(फोटो सोर्स- गूगल)

Recommended Stories