KL Rahul Birthday: सिर्फ अथिया शेट्टी ही नहीं इन हीरोइनों के साथ भी जुड़ चुका है इस खिलाड़ी का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क: लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Birthday) 18 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के मंगलौर शहर में जन्मा ये खिलाड़ी अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहता हैं। वैसे तो केएल राहुल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अथिया से पहले उनका नाम 4 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है, उसमें से एक तो अथिया की फ्रेंड ही रह चुकी है। आइए आपको बताते हैं केएल राहुल की कथित गर्लफ्रेंड्स के बारे में....

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2022 4:46 AM IST

15
KL Rahul Birthday: सिर्फ अथिया शेट्टी ही नहीं इन हीरोइनों के साथ भी जुड़ चुका है इस खिलाड़ी का नाम

आकांक्षा रंजन
अथिया शेट्टी से पहले केएल राहुल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और अथिया शेट्टी की दोस्त आकांक्षा रंजन के साथ भी जुड़ चुका है। अथिया और आकांक्षा दोनों केएल राहुल के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी।

25

सोनल चौहान
फिल्म जन्नत से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी केएल राहुल के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन दोनों ने कभी अपने अफेयर को पब्लिक के सामने एक्सेप्ट नहीं किया।
 

35

निधि अग्रवाल
केएल राहुल का नाम मुन्ना माइकल की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया गया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कुबूल नहीं किया और हमेशा इसे दोस्ती का ही नाम दिया।

45

सोनम बाजवा
अथिया शेट्टी को डेट करने के दौरान केएल राहुल का नाम पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ भी जोड़ा गया था और दोनों के अफेयर की चर्चा खूब रही थी।
 

55

अथिया शेट्टी 
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है। वह आईपीएल में 2022 के दौरान उन्हें चीयर करने भी मैदान पर आई थी और हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल की शतकीय पारी को उन्होंने सेलिब्रेट भी किया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

इसे भी पढ़ें- नई-नवेली दुल्हन जैसे मांग में लाल सिंदूर लगाए दिखी हसीन जहां, लोगों ने पूछ लिया नए पति का नाम

हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा का लेटेस्ट लुक, 10 फोटोज में देखें उनका हॉट अंदाज 

KL राहुल के शतक को इस एक्ट्रेस ने ऐसे किया सलिब्रेट, शेयर किया दिल वाला इमोजी

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos