MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • नई-नवेली दुल्हन जैसे मांग में लाल सिंदूर लगाए दिखी हसीन जहां, लोगों ने पूछ लिया नए पति का नाम

नई-नवेली दुल्हन जैसे मांग में लाल सिंदूर लगाए दिखी हसीन जहां, लोगों ने पूछ लिया नए पति का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क: मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ ने 27 फरवरी को विजय हजारे टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। अपने भाई की इस उपलब्धि पर शमी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके लिए गर्व का समय है और वो काफी समय से इसका वेट कर रहे थे। ऑल राउंडर कैफ ने बंगाल की तरह से खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की। जहां भाई के क्रिकेटर बनने की ख़ुशी शमी मना ही रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अचानक सनसनी मचा दी। हसीन जहां ने  अपने इंस्टा पोस्ट पर नीली रंग की साड़ी में नई-नवेली दुल्हन की तरफ तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में हसीन जहां सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए। हर कोई उनसे जानना चाह रहा है कि ये सिंदूर किसके नाम का है? कुछ लोगों ने इस्लाम में सिंदूर लगाने के चलन को लेकर भी कमेंट किया। तस्वीर के साथ बनी शायर... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 28 2021, 08:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हसीन जहां ने लाइट ब्लू रंग की साड़ी पहन रखी है, जिसमें  लोगों का ध्यान उनकी मांग में पड़े सिंदूर ने खींचा। हसीन जहां ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया- सब्र की उंगली पकड़ कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए। 

27

इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फॉलोवर्स ने कई तरह के कमेंट किये। कुछ ने लिखा कि अब सिंदूर का नाटक क्यों? कई ने उनसे नए पति के बारे में  पूछना शुरू कर दिया। वहीं शमी के साथ खराब रिश्तों के कारण अलग रह रही हसीन जहां के इस कदम को कई ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।  
 

37

हसीन जहां ने लोगों से मिली प्रतिक्रिया को इग्नोर करते हुए तुरंत बाद अपने वीकेंड मस्ती की फोटोज भी शेयर कर दी। इसमें हसीन जहां पिंक रंग की छोटी स्कर्ट में समुद्र पर मस्ती करती नजर आई। इस तस्वीर पर भी लोगों ने काफी कमेंट किये। 

47

जब से हसीन जहां पति से अलग रह रही हैं, तबसे वो लोगों के निशाने पर हैं। उनकी हर तस्वीर में लोग शमी का नाम लेकर उन्हें ताने मारते हैं। मस्ती कर रही हसीन जहां को कई लोगों ने शमी से माफ़ी मांग लेने की बात लिखी।  
 

57

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के कुछ समय बाद हसीन जहां ने क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें प्रताड़ना से लेकर जान से मारे जाने का डर भी शामिल था। 

67

 इन आरोपों के खंडन में मोहम्मद शमी ने सफाई दी थी कि धोखा उनके साथ हुआ। दरअसल, हसीन जहां पहले से शादीशुदा थी और उनकी बेटियां भी थी। ये बात हसीन जहां ने सबसे छिपाई थी। हालांकि, इस विवाद के बाद कपल ने तलाक नहीं लिया। 

77

हसीन जहां से अलग होने के बाद मोहम्मद शमी का करियर चरम पर है। उन्होंने कई टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। अब उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की है। इसे लेकर शमी ने ट्विटर पर भाई की सफलता की ख़ुशी जाहिर की। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image2
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image3
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image4
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
Recommended image5
U19 Semifinal: बड़े टारगेट के सामने भारत की धुरंधर शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी का तूफान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved