किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं मनोज तिवारी की पत्नी, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से होती है तुलना

नई दिल्ली. भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनोज तिवारी 34 साल के हो चुके हैं। तिवारी ने भारत के लिए कुल 15 मैच खेले हैं। मनोज तिवारी की शादी साल 2013 में हुई थी। मनोज की पत्नी का नाम सुस्मिता रॉय है। मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय का एक बेटा भी है, जिसका नाम युवान है। घरेलू मैचों में तिवारी ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, पर तिवारी को टीम इंडिया में कम ही मौके मिले हैं। अपनी अनदेखी के चलते तिवारी ने कई बार भारतीय चयनकर्ताओं की आलोचना भी की है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2019 5:19 PM IST

15
किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं मनोज तिवारी की पत्नी, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से होती है तुलना
मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय ने लगातार 7 सालों कर रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी। मनोज और सुष्मिता रॉय ने हावड़ा में अपनी शादी रचाई थी। दोनों पहली बार न्यू ईयर की पार्टी में मिले थे।
25
2012 में आईपीएल के एक मैच में मुंबई इंडियन्स के बॉलर लसिथ मलिंगा की बॉल पर सिक्सर लगाने के बाद सुष्मिता मनोज से शादी के लिए तैयार हुई थीं।
35
सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सुष्मिता रॉय अक्सर अपने हॉलिडे के फोटो शेयर करती रहती हैं। इन फोटो में मनोज भी उनके साथ नजर आते हैं।
45
मनोज और सुष्मिता की शादी 2013 में हुई थी। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम युवान रखा गया है। सुष्मिता रॉय साल 2018 में युवान की मां बनी थी।
55
मनोज पश्चिम बंगाल से हैं, जबकि सुष्मिता उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार से हैं। दोनों ने पहले बंगाली रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। फिर सुष्मिता के घर की रीति-रिवाजों के साथ विवाह हुआ।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos