किसी की ईकॉनमी 7 से भी कम तो किसी ने फेंकी हजारों डॉट गेंदें, ये हैं IPL के 10 सबसे कंजूस गेंदबाज

नई दिल्ली. IPL का तेरहवां सीजन इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और दुनियाभर के खिलाड़ी एक बार फिर भारत में अपना जलवा दिखाने पहुंचेंगे। किसी के करारे छक्के पैंस को हमेशा कि लिए याद रह जाएंगे तो किसी की शानदार गेंद इतिहास बना जाएगी, पर IPL के सबसे कंजूस गेंदबाजों की तरफ लोगों का ध्यान कम ही जाता है। राशिद खान से लेकर अनिल कुंबले तक कई गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिनके खिलाफ दुनियाभर के धुरंधर रन नहीं बना पाते। चौके छक्के तो दूर इन गेंदबाजों के खिलाफ सिंगल लेना भी मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके खिलाफ रन बनाना हर बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2020 1:57 PM IST

111
किसी की ईकॉनमी 7 से भी कम तो किसी ने फेंकी हजारों डॉट गेंदें, ये हैं IPL के 10 सबसे कंजूस गेंदबाज
IPL के पहले सीजन से लेकर 12वें सीजने तक कई गेंदबाजों ने कमाल किया है। इन गेंदबाजों के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों ने अपना विकेट गंवाया है। इस सूची में राशिद खान जैसे युवा खिलाड़ियों से लेकर अनिल कुंबले जैसे जिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
211
सबसे कम रन देने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान का नाम आता है। राशिद ने अब तक 182 ओवर फेंककर 6.55 के इकॉनमी रेट से 1193 रन खर्चे हैं।
311
इस सूची में दूसरा नाम पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले का है। कुबले ने 160.5 ओवर की गेंदबाजी में 6.57 के इकॉनमी रेट से 1,058 रन खर्चे हैं।
411
सबसे कंजूस गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा का है। IPL में 54 ओवर फेंकने वाले मैकग्रा ने 6.61 की इकॉनमी से सिर्फ 357 रन खर्चे हैं।
511
वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन इस सूची में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 426.2 ओवर की गेंदबाजी में 6.67 के इकॉनमी रेट से 2,845 रन खर्चे हैं और 122 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने 1,051 डॉट बॉल भी फेंकी हैं।
611
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस मामले में छठवें पायदान पर आते हैं। उन्होंने 254 ओवर फेंककर 1,696 रन दिए और 63 विकेट भी निकाले। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.67 का रहा।
711
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर रोलेफ वन डर मर्वे का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने 73.5 ओवर फेंककर 6.74 की इकॉनमी से 498 रन दिए हैं।
811
साउथ अफ्रीका के ही डेल स्टेन इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने 351 ओवर की गेंदबाजी में 6.76 की इकॉनमी से रन खर्चे हैं। इस दौरान उन्होंने 998 डॉट गेंदें भी फेंकी हैं।
911
भारत के लिए सिर्फ 1 T-20 मैच खेलने वाले राहुल चाहर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 54 ओवर की गेंदबाजी में 6.77 की इकॉनमी से 366 रन खर्चे हैं।
1011
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेनियल विटोरी ने IPL में 129.3 ओवर की गेंदबाजी में 879 रन दिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.78 का रहा है।
1111
टेस्ट स्पेशलिस्ट का दर्जा हासिल कर चुके अश्विन ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी कमाल किया है। उन्होंने 487.2 ओवर की गेंदबाजी में 6.79 की इकॉनमी से रन खर्चे हैं। इस दौरान उन्होंने 1,069 डॉट बॉल भी फेंकी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos