Published : May 06, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : May 11, 2022, 11:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's day 2022) मनाया जाता है। इस बार इस खास दिन को 8 मई को मनाया जाएगा। एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ मदर्स डे का सेलिब्रेशन, ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी मां के पास जाने का समय तो नहीं मिलेगा। लेकिन उनके लिए ये काफी खास दिन होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर्स अपनी मां के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं और उनकी सक्सेस के पीछे कहीं ना कहीं उनकी मांओं का ही हाथ रहा है। तो चलिए मदर्स डे सीरीज में आज हम आपको मिलवाते हैं विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी की मां से और दिखाते हैं उनके बॉन्ड की स्पेशल तस्वीरें (cricketers with their mother)...
विराट कोहली
विराट कोहली की मां का नाम सरोज कोहली है, जो एक हाउस वाइफ हैं। पिता की मौत के बाद कोहली अपनी मां के बेहद करीब है और 6 महीने वो उनके साथ और 6 महीने उनके बड़े भाई के साथ रहती हैं।
210
हार्दिक पांड्या
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की मां का नाम नलीनी पांड्या है, वो भी एक हाउस वाइफ है और अपने पति की मौत के बाद दोनों बेटों के साथ ही रहती हैं।
310
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है जो विशाखापट्नम से हैं। रोहित का बचपन बहुत संघर्षों से भरा था, ऐसे में उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया था।
410
एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मां का नाम देवकी देवी है। धोनी अपनी मां के बहुत करीब हैं।
510
शिखर धवन
शिखर धवन की मां का नाम सुनैना धवन है। धवन की जिंदगी में उनकी मां बहुत अहमियत रखती हैं। वह उनके साथ दिल्ली में ही रहती हैं।
610
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह की मां का नाम दलजीत बुमराह हैं। जब वो 5 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां दलजीत ने ही उन्हें और उनकी बहन को बड़ा किया।
710
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की मां का नाम सुजाता रहाणे है। वे बताते हैं कि बचपन में उनकी मां गोद में उनके छोटे भाई को उठाकर और कंधे पर उनका बैग टांग कर क्रिकेट कोचिंग ले जाया करती थीं।
810
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की मां का नाम सरोज पंत है। 12 साल की उम्र में, पंत अपनी मां के साथ हर वीकेंड पर रुड़की से दिल्ली क्रिकेट कोचिंग के लिए आया करते थे।
910
केएल राहुल
केएल राहुल की मां नाम राजेश्वरी लोकेश है। वह मैंगलोर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। राहुल अपनी मां को सुपर मॉम कहते हैं।
1010
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल की मां नाम सुनीता देवी है। वह अपनी मां के बहुत करीब है और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ कई फनी वीडियोज बनाए थे।