इस रूप में धोनी को मिलती तो शादी के लिए कभी हां नहीं करती साक्षी, फिर कैसे उनके दिल पर छाया माही का राज

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपने खेल के साथ-साथ धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। धोनी और साक्षी 4 जुलाई को अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह मना रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान होने के साथ ही उन्होंने एक पति और पिता होने का फर्ज धोनी ने बखूबी निभाया। साक्षी और धोनी की लव स्टोरी को हमने उनपर बनी फिल्म में जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि साक्षी (Sakshi Dhoni) को धोनी का एक रूप बिलकुल पसंद नहीं था और अगर वो उन्हें उस रूप में देखती, तो शादी के लिए कभी भी हां नहीं करती। आज हम आपको बताते हैं, दोनों की लव स्टोरी का वो अनटोल्ड किस्सा...

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2021 5:47 AM IST

110
इस रूप में धोनी को मिलती तो शादी के लिए कभी हां नहीं करती साक्षी, फिर कैसे उनके दिल पर छाया माही का राज

11 साल का माही-साक्षी का साथ 
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह हमेशा से ही फेमस सेलिब्रिटी कपल रहे हैं। दोनों ने कई मौकों पर एक साथ कपल गोल्स दिया है। 11 साल से दोनों साथ में है और ऐसा एक भी मौका नहीं होता जब दोनों एक दूसरे की तारीफ नहीं करते हो।

210

बचपन से था साक्षी-धोनी का कनेक्शन
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के DAV श्यामली स्कूल में पढते थे। हालांकि, इस समय वह दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया। साक्षी की आगे की पढ़ाई देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। इसी दौरान उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी। 

310

2010 में हुई थी शादी
धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी। उनकी शादी में बेहद ही करीबी लोगों को ही न्योता दिया था। साक्षी से शादी करने के बाद धोनी का करियर ग्राफ और तेजी से बड़ा और 2011 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था।

410

साक्षी का वेडिंग लुक
शादी के जोड़े में साक्षी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उनका वेडिंग लोग आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है और कई लड़कियां अपने वेडिंग लुक को साक्षी की तरह करना चाहती हैं। लाल और हरे रंग के जोड़ें में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थीं।

510

पहली प्रेमिका की मौत के बाद हुई साक्षी से मुलाकात
महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म में हमने देखा है कि कैसे धोनी को पहले प्रियंका नाम की लड़की से प्यार होता है लेकिन हादसे में उसकी मौत होने के बाद उनकी मुलाकात 2007 में साक्षी से होती है। धीरे-धीरे साक्षी उनके दिल में जगह बना लेती है और वह उन्हें अपना हमसफर चुन लेते हैं।

610

धोनी के लंबे बालों से थी नफरत
साक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें धोनी के लंबे बाल बिल्कुल पसंद नहीं थे। उन्होंने एक बार अपने बाल को गुलाबी कलर का करवा लिया था। हालांकि उस समय वह साक्षी से नहीं मिले थे। लेकिन साक्षी का कहना है कि 'अगर मैं उन्हें लंबे बाल में देख लेते तो शादी नहीं करती। भगवान का शुक्रिया करती हूं कि मैं उनसे छोटे बालों में ही मिली।'

710

क्रिकेट में नहीं था इंटरेस्ट
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बनने से पहले साक्षी को क्रिकेट में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं था वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बड़े क्रिकेटर्स के बारे में जानती थी। लेकिन धोनी से शादी के बाद से ऐसा बहुत कम ही हुआ है, कि साक्षी उन्हें चीयर करने ना आई हो। 

810

साक्षी की इस चीज के फैन है धोनी
वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी काफी हेल्थ कॉन्शियस हैं, लेकिन उन्हें चिकन बहुत पसंद है। खासकर उनकी पत्नी साक्षी उनके लिए जो बटर चिकन बनाती हैं उसे वह बड़े चाव से खाते हैं। लॉकडाउन के दौरान धोनी ने कई बार साक्षी से डिमांड करके बटर चिकन बनवाया और खूब मजे से खाया।

910

धोनी-साक्षी की जान है जीवा
धोनी और साक्षी की एक पांच साल की बेटी है। जिसका नाम जीवा सिंह धोनी है। धोनी और साक्षी अक्सर जीवा के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को शेयर करते रहते हैं।

1010

हिमालय पर धोनी का हॉलीडे
हाल ही में मिस्टर एंड मिसेज धोनी शिमला में छुट्टियां मनाने गए थे। जहां से उनकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खासकर धोनी का मुंछों वाला लुक फैंस को बहुत पसंद आया था।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos