धोनी को मिस कर रही हैं जीवा, लॉकडाउन में यूं बिताया था बेटी के साथ टाइम

Published : Aug 19, 2020, 03:12 PM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 04:26 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से यू तो काफी नुकसान हुआ पर एक चीज जरूर अच्छी हुई कि हम अपनों के साथ समय बिता पाएं। लॉकडाउन के दौरान हमेशा घर से दूर रहने वाले भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 5 महीने से ज़्यादा वक्त घर में रहे थे। इस दौरान धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ सबसे अच्छा वक्त गुजारा लेकिन जीवा अपने पापा को बहुत मिस कर रही है क्योंकि पापा धोनी अब बेटी से दूर जो चले गए हैं।

PREV
18
धोनी को मिस कर रही हैं जीवा, लॉकडाउन में  यूं बिताया था बेटी के साथ टाइम

एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जरूर संन्यास ले लिया है पर अब वह IPL में अपना जोर आजमाएंगे। इसके लिए धोनी पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। धोनी के जाने के बाद उनकी बेटी जीवा पापा को बहुत मिस कर रही है।

28

जीवा के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की गई जिसके साथ ही धोनी के लिए लिखा कि मिस यू एंड वाइक राइड। इस तस्वीर में जीवा एक सूटकेस में बैठी है और साथ में धोनी भी मौजूद हैं।

38

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान धोनी करीब 5 महीने तक परिवार के साथ रांची के अपने फार्म हाउस में थे। इस दौरान उन्होनें बेटी जीवा के साथ बहुत अच्छा टाइम बिताया।

48

इस दौरान पापा और बेटी अक्सर बाइक पर घूमते नजर आते थे और कई बार वे एक दूसरे के साथ मौज करते दिखे ।

58

कई तस्वीरों में जीवा अपने पेट (डॉग) के साथ भी खेलती नजर आई। ये तस्वीर धोनी के रांची वाले फार्म हाउस की है।

68

एक तस्वीर में तो जीवा अपने पापा के साथ काम में हाथ भी बटवा रही है और गाड़ी साफ करने में धोनी की मदद कर रही हैं।

78

बता दें कि 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल शुरू होने वाले है, ऐसे सीएसके के सभी खिलाड़ी चैन्नई पहुंच गए है। वहीं से सभी खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना होंगे।

88

अक्सर देखा जाता था कि जीवा अपनी मां साक्षी के साथ पापा को चियर करने मैदान पर आया करती थी पर इस बार कोरोना के चलते खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।

Recommended Stories