महेंद्र सिंह धोनी का सामने आया नया लुक, क्या आंद्रे रसेल से इंस्पायर्ड है..फोटो में देखें उनका कूल स्वैग

Published : Jul 30, 2021, 11:58 AM ISTUpdated : Jul 30, 2021, 02:36 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने बेहतरीन खेल के साथ ही सालों से अपने डिफरेंट हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह हमेशा से ही स्टाइल आइकन रहे हैं और रहेंगे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी अपने लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी कमांडर की तरह मूंछे रखना हो या फिर हाल ही में किया गया मेकओवर। धोनी का स्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड और क्रिकेटरों के पसंदीदा हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम (Aalim Hakim) से अपना नया स्टाइल (MS Dhoni new look) करवाया है। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनकी ये फोटो...

PREV
18
महेंद्र सिंह धोनी का सामने आया नया लुक,  क्या आंद्रे रसेल से इंस्पायर्ड है..फोटो में देखें उनका कूल स्वैग

एमएस धोनी का नया लुक देखकर आप भी कहेंगे कि स्टाइल हो तो माही जैसा। वे हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। हाल ही में उनका जो नया स्टाइल सामने आया है, उसमें वह पहले से काफी चेंज नजर आ रहे हैं। 

28

धोनी ने हाल ही में मशहूर सेलीब्रीटी हेयर स्टाइलिश आलिम हाकिम से अपनी हेयर कट लिया है और पूरा लुक ही चेंज कर लिया है। जिसकी तस्वीरें हेयर स्टाइलिश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की है।

38

धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हुई और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसपर अपना रिएक्शन दे दिया। कोई उनके इस लुक को आंद्रे रसेल की तरह कह रहा है, तो कोई कमेंट कर रहा है, कि 'माही भाई हमेशा से ही कूल हैं।'

48

बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर्स हमेशा मुंबई के वर्सोवा में हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम के हेयर स्टूडियो में हेयर कट करवाने आते हैं। संजय दत्त, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह से लेकर हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को अक्सर अलीम हाकिम के हेयर स्टूडियो में देखा जाता है।

58

अब यहां भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आए। हेयर स्टाइलिस्ट हकीम ने इस बार धोनी को सुपर लुक दिया। इस हेयर स्टाइलिंग को 'द उबेर कूल फॉक्स-हॉक कट' कहा जाता है, जो धोनी पर काफी सूट कर रहा है।

68

इस उबेर कूल फॉक्स-हॉक हेयरकट के साथ रेज़र शार्प दाढ़ी उनके लुक को कंम्पलीट कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत के पूर्व कप्तान नहीं है बल्कि वह ग्लोबल क्रिकेट के आइकॉन भी हैं। धोनी किसी भी हेयरस्टाइल को काफी अच्छी तरह से कैरी करते हैं।

78

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, धोनी अक्सर अपना हेयर स्टाइल आलिम हकीम से ही करवाते हैं। कई बार उन्हें हकीम के स्टूडियो के बाहर या उनके साथ देखा गया है। 

88

माना जा रहा है, कि धोनी का ये स्टाइल आने वाले आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए हो सकता है। बता दें कि आईपीएल 2021 मई में स्थगित होने के बाद सिंतबर में दुबई में दोबारा शुरू होने वाला है। भारत के पूर्व कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं और येलो आर्मी की कप्टैनशिप करना जारी रखेंगे। उनकी टीम इस सीजन बेहतरी फॉर्म में है और प्वाइंट्स टेबल में 7 में से 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।

Recommended Stories