धोनी ही नहीं ये 8 खिलाड़ी भी दे चुके हैं अपनी मूछों को ताव, एक प्लेयर ने तो करवाया था मूंछ का बीमा

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते है ना कि मूंछे आदमियों की शान होती है। 1964 में अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी में भी एक डायलॉग था- मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी। लेकिन आज के जमाने में नत्थूलाल की मूंछे काफी ओल्ड स्टाइल हो गई है। अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मूंछों का स्टाइल सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में उनके मूछों को ताव देती तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। धोनी ही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी है, जो अपनी मूछों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं, ऐसे ही 8 खिलाड़ियों के बारे में, जो अपनी मूंछों के कारण चर्चा में रहे हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jun 22, 2021 10:08 AM IST / Updated: Jun 22 2021, 03:57 PM IST

18
धोनी ही नहीं ये 8 खिलाड़ी भी दे चुके हैं अपनी मूछों को ताव, एक प्लेयर ने तो करवाया था मूंछ का बीमा

एमएस धोनी
एमएस धोनी अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। हाल ही में धोनी मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं। फैंस को उनका ये लुक कमांडर की तरह लग रहा है।

28

शिखर धवन
भारतीय टीम का गब्बर यानी शिखर धवन अपनी मूंछ की वजह से बाकी सभी खिलाड़ियों से काफी अलग लगते हैं। वे अक्सर मैदान पर लंबी-लंबी पारी खेलने के बाद अपनी मूंछों को ताव देते हैं। वह गर्व से भी इसे अपने हाथों से घुमाते है।

38

रविंद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा ने अपने शुरुआती दिनों में क्लीन शेव रखी थी और सिर्फ मूंछ में उनका लुक काफी फेमस हुआ था।

48

डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में  SRH की कप्तानी करने वाले डेविड वॉर्नर भी अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं। उनको कई बारे मूंछों वाले लुक में देखा गया है। जिसमें वह काफी हद तक भारतीय लगते हैं।

58

कपिल देव
भारत के दिग्गज खिलाड़ी और पहले वर्ल्ड कप विजेता कैप्टन कपिल देव भी हमेशा घनी मूंछों में ही नजर आए। उनका यह अंदाज तो आज भी उन्हें सबसे अलग बनाता है।

68

मर्व ह्यूज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज की मूंछे शायद क्रिकेट इतिहास में सबसे फेमस हैं। तभी तो मर्व ने इनका बीमा भी कराया था। साइकिल के हैंडल के आकार की मूंछ और लंबे-चौड़े शरीर के कारण वह हमेशा चर्चा में रहे है।
 

78

डेविड बून
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और अंपायर डेविड बून अपनी बड़ी-बड़ी मूंछों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें अपनी 'हैंडलबार' मूंछ से भी उतना ही प्यार है, जितना कि अपनी विकेट से था।

88

ग्राहम गूच
ग्राहम गूच इंग्लैंड की पूर्व बल्लेबाज रहे हैं। वह भी अपनी घनी और रोबदार मूंछों के लिए याद किए जाते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos