करोड़ों कमाने वाले धोनी के सिर पर भी है कर्ज का बोझ, JSCA का खुलासा- चुकाने बाकी हैं इतने रुपए

स्पोर्ट्स डेस्क : 19 सितंबर से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने वाली है IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को लाखों करोड़ों रुपया में खरीदा जाता हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देती है। IPL मैचों के दौरान और विज्ञापनों के जरिए भी ये क्रिकेटर करोड़ों रुपये कमाते हैं ऐसे में अगर हम कहें कि महेंद्र सिंह धोनी के सिर पर कर्ज है तो आपको विश्वास नहीं होगा? झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने अपने एनुअल रिपोर्ट में बताया है कि धोनी के ऊपर कुछ बकाया है हालांकि ये बकाया किसलिए उनके ऊपर है इसकी जानकारी JSCA नहीं दे पाया है।

Deepali Virk | Published : Aug 31, 2020 8:18 AM IST

16
करोड़ों कमाने वाले धोनी के सिर पर भी है कर्ज का बोझ, JSCA का खुलासा- चुकाने बाकी हैं इतने रुपए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक साल में करोड़ों रुपए कमाते हैं। साल 2013 में धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बनें। रिपोर्ट्स के अनुसार वे एक साल में 192 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं।

26

रांची के छोटे से घर में रहने वाले एमएस धोनी ने क्रिकेट में खूब नाम और शोहरत कमाई। खेल और विज्ञापनों से धोनी को करोड़ो रुपए की कमाई होती हैं। उनका सालाना टर्न ओवर भी हजारों करोड़ हैं।

36

इतना पैसा होने के बाद भी धोनी के ऊपर कर्ज हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की वार्षिक रिपोर्ट में बकायेदारों में धोनी का नाम भी शामिल है।

46

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने बताया कि धोनी के ऊपर 1800 रुपए का बकाया हैं। हालांकि इस बारे में जब जेएससीए पदाधिकारियों से पूछा गया तो वे बोलने से कतराते रहे।

56

जेएससीए के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस बात को तूल देना बेकार है। सालामा रिपोर्ट में आय-व्यय का ब्योरा देना पड़ता है। धोनी इन सब बातों से ऊपर हैं। बता दें कि धोनी जेएससीए के सदस्य हैं।

66

1800 रुपए का बकाया होना धोनी के लिए बड़ी बात नहीं है पर जेएससीए की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले ने तूल जरूर पकड़ लिया हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos