बूझो तो जानें- 2 चोटी में मिसेज धोनी को पहचानना हुआ मुश्किल, मां और बेटी की फोटो में कंन्फ्यूज हुए लोग

Published : Apr 09, 2021, 09:22 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया संशेसन हैं। एक तरफ धोनी अपनी टीम के साथ आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मिसेज धोनी को अपने स्कूल के दिनों की याद आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें 2 चोटी वाली साक्षी (Sakshi Dhoni) को पहचानना मुश्किल हो रहा हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, साक्षी की ये क्यूट सी फोटो...

PREV
110
बूझो तो जानें- 2 चोटी में मिसेज धोनी को पहचानना हुआ मुश्किल, मां और बेटी की फोटो में कंन्फ्यूज हुए लोग

सीएसके के कप्तान एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी 2 फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

210

हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि वह बिल्कुल अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी की तरह दिखती थी, या यूं कहें कि, उनकी बेटी जीवा पूरी अपनी मां की परछाई हैं।

310

इन फोटो को शेयर कर साक्षी ने लिखा कि 'हर जहां जगह हम जाते हैं, लोग जानना चाहते हैं, हम कौन हैं, इसलिए हम कहते हैं, हम वेलमाइट्स हैं शक्तिशाली वेलहमाइट्स। धन्यवाद इन यादों को सुरक्षित करने के लिए।'

410

बता दें कि वेलमाइट्स का मतलब देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से है। जहां से साक्षी धोनी ने अपनी पढ़ाई की थी। लड़िकयों के बीच में रिक्शा पर बैठी हुई साक्षी धोनी को इस फोटो में पहचानना मुश्किल हो रहा है, तो चलिए हम बताते हैं, कि वो कहां हैं ?

510

गुलाबी रंग का साफा बांधे रिक्शा वाला भइया के राइट साइड में दूसरे नंबर पर छुपी बैठी दिख रही लड़की ही मिसेज धोनी हैं। साक्षी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लगभग ढाई लाख लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।

610

बता दें कि, जब साक्षी धोनी का जन्म हुआ, तब उनका परिवार देहरादून में रहता था। साक्षी के जन्म के बाद, उनके पिता काम के लिए रांची चले गए। बहुत कम लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। हालांकि वो लोग एक-दूसरे से वहां नहीं मिले थे। 

710

ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी।

810

इसके बाद 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे। 06 फरवरी 2015 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

910

साक्षी और धोनी की शादी को 11 का समय हो गया है। दोनों की 6 साल की बेटी जीवा भी है, जो दोनों की जान हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने काफी समय अपने परिवार के साथ बिताया। हालांकि, वह अभी आईपीएल के 14वें सीजन के लिए मुंबई में मौजूद हैं। 

1010

इस सीजन में सीएसके अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलगी। वहीं इस टीम का दूसरा मैच 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ होगा।

Recommended Stories