क्रिकेट छोड़ दूध और सब्जियां बेच रहा है ये मशहूर खिलाड़ी, घर पर ही खेती कर उगाता है हरी-हरी सब्जियां

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) संन्‍यास के बाद अपना पूरा ध्‍यान अपने परिवार और अपने नए बिजनेस पर दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती का काम भी शुरू किया है। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने एमपी से 2 हजार कड़कनाथ के चुजे भी बुलावाये थे। अब पोल्ट्री फार्म के साथ वह दूध और ऑर्गेनिक खेती भी कर रहे हैं। धोनी के फार्म हाउस में मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। आइए आपको बताते हैं उनके फार्म की विशेषताएं

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2020 4:37 AM IST

16
क्रिकेट छोड़ दूध और सब्जियां बेच रहा है ये मशहूर खिलाड़ी, घर पर ही खेती कर उगाता है हरी-हरी सब्जियां

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे एमएस धोनी हमेशा से ही अपनी रूट्स से जुड़े हुए है। भले ही उन्होंने खूब दौलत-शोहरत कमाई लेकिन उनका दिल अभी भी रांची के एक साधारण इंसान की तरह ही है।

26

रिटायरमेंट के बाद वह कोई फैंसी बिजनेस नहीं बल्कि फार्मिंग कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपने फार्म के लिए मध्यप्रदेश से 2 हजार कड़कनाथ चुजों का ऑर्डर किया है। वह पोल्ट्री फार्म का काम कर रहे थे।

36

पोल्ट्री फार्म के साथ-साथ उन्होंने अपने फार्म पर ऑर्गेनिक खेती भी शुरू की है। अभी उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है। जिसमें से अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है। उनके खेत से लगभग 80 किलो टमाटर रोज बाजार में ब्रिकी के लिए जा रहा है और मार्केट में इन सब्जियों की डिमांड भी काफी है।।

46

आने वाले कुछ ही दिनों में धोनी के फार्म हाउस की गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली की भी ब्रिकी होगी। फिलहाल धोनी के फार्म का टमाटर 40 रुपए किलो बिक रहा है।

56

सब्जी और पोल्ट्री फार्म ही नहीं माही के खेत में गाय का दूध भी निकाला जाता है। धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को पंजाब से मंगवाया है। गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं। जिनसे लगभग 300 लीटर दूध रोज निकाला जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 55 रुपए प्रति किलो है।

66

बता दें कि धोनी अक्सर अपने फार्म पर आकर मुआयना करते हैं। वह फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं। वैसे उनके डेयरी फार्म की देखरेख डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन करते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रही है, उससे धोनी काफी खुश हैं। सब्जी और दूध बेचकर जो भी पैसे मिलते हैं वह सीधे धोनी के बैंक अकाउंट में डाल दिए जाते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos