गुलाबी कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह दिखीं धोनी की वाइफ, इस तरह अपनी दोस्त को किया KISS

Published : Feb 16, 2021, 10:21 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्त प्रियांशु चोपड़ा की शादी में व्यस्त चल रही हैं। 15 फरवरी को प्रियांशु और पुनीत गुप्ता शादी (priyanshu chopra and puneet gupta wedding) के बंधन में बंध गए। इस दौरान मिस्टर एंड मिसेज धोनी का स्टाइल देखकर हर कोई उनका फैन हो गया। हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में जहां साक्षी (Sakshi dhoni) दुल्हन की तरह खूबसूरत नजर आ रही थी, तो वहीं हमेशा टी शर्ट और लोवर में नजर आने वाले माही डिजाइनर कुर्ते-पजामे में नजर आए। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की है। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनकी ये फोटोज...

PREV
19
गुलाबी कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह दिखीं धोनी की वाइफ, इस तरह अपनी दोस्त को किया KISS

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सिंह धोनी की फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी हैं। वे अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती नजर आती हैं। 

29

हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त और धोनी इंटरटेनमेंट कंपनी को संभाल रही अपनी दोस्त प्रियांशु चोपड़ा की शादी की तस्वीरें शेयर की है।

39

इस फोटो में मिस्टर एंड मिसेज धोनी अपने दोस्तों के शादी के फंक्शन में पोज देते नजर आ रहे हैं। माही का स्टाइल जहां फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, तो पिंक कलर के लहंगे में मिसेज धोनी कहर ढा रही हैं। उनकी इस फोटो पर महज 10 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।

49

इसके साथ ही साक्षी में आंखों में डिजाइनर चश्मा लगाए अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

59

बता दें कि प्रियांशु चोपड़ा उनकी कॉलेज की दोस्त हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने अपनी दोस्त के साथ अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है।

69

ऑफ शोल्डर इस ड्रेस में साक्षी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा है। कानों में सिर्फ बड़े से झुमके डाले हुए है। 

79

अपनी दोस्तों को चूमती हुई उनकी ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लाखों फैंस इस पर लाइक और कमेंट कर चुके हैं।

89

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में एक इंटरटेनमेंट मीडिया कंपनी खोली थी। सितंबर 2020 के आखिर में खबर आई थी कि धोनी की कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है। इसकी बागडोर साक्षी और प्रियांशु ही संभाल रही हैं।

99

वहीं, धोनी की टीम 18 फरवरी को होने वाले आईपीएल के ऑक्शन से पहले तैयारियों में लगी है। उनकी टीम के पास 22.90 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं, जिससे वह अपने स्कॉड में 7 खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो इस साल भी सीएसके को लीड करते नजर आ सकते हैं।

Recommended Stories