मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने यूं 100 किलो से ज्यादा घटाया था वजन, कैप्टन कूल धोनी से मिली थी ऐसी शाबासी

स्पोर्ट्स डेस्क। मुकेश अंबानी का बिजनेस एम्पायर लगातार बढ़ता जा रहा है और वे अब दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। मुकेश अंबानी के कारोबारी साम्राज्य में उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को पहले ही अहम जिम्मेदारियां दे दी गई थीं, लेकिन मार्च 2019 तक अनंत अंबानी के पास कोई बड़ी जिमेदारी नहीं थी। लेकिन इस साल मार्च में अनंत अंबानी को जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में डायरेक्टर बनाया गया। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आगे अनंत अंबानी को और भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2020 8:57 AM IST / Updated: Jul 04 2020, 02:35 PM IST

18
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने यूं 100 किलो से ज्यादा घटाया था वजन, कैप्टन कूल धोनी से मिली थी ऐसी शाबासी

108 किलो किया था वजन कम
अनंत अंबानी बहुत ज्यादा मोटे थे। उनका वजन बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन साल 2018 में उन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया कि सुर्खियों में आ गए। 

28

सबों ने कहा इसे चमत्कार
बढ़ते वजन से परेशान अनंत अंबानी ने वजन कम करने की ठान ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी ने रोज 5-6 घंटे की एक्सरसाइज के साथ स्पेशल डाइट चार्ट फॉलो कर 18 महीने में 108 किलो वजन कम कर लिया। सबों ने कहा कि यह एक चमत्कार है। 
 

38

धोनी ने दी थी शाबाशी
108 किलो वजन कम करने पर अनंत अंबानी का लुक पूरी तरह बदल गया। इस पर टीम इंडिया के कप्तान रह चुके एमएस धोनी ने भी उन्हें शाबाशी दी थी। अनंत अंबानी के जन्मदिन पर धोनी ने ट्विटर पर उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "हैप्पी बर्थडे अनंत, 100 किलो से ज्यादा वजन घटा कर तुमने खुद को बेहतरीन गिफ्ट दिया है। यह डिसिप्लीन और डिटर्मेशन दिखाता है।"

48

क्यों बढ़ा वजन
एक कार्यक्रम में नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत को बचपन से ही क्रॉनिक अस्थमा की शिकायत थी। इसके लिए काफी हाई डोज की दवाइयां लेनी पड़ती थी, जिससे अनंत को मोटापे की शिकायत हो गई। मोटापा बढ़ता ही गया। नीता अंबानी ने बताया कि उनका खुद का वजन भी ज्यादा था। 

58

सोशल मीडिया पर उड़ता था मजाक
ज्यादा मोटापे की वजह से लोग अंनत पर तरह-तरह के कमेंट करते थे और उनका मजाक उड़ाते थे। सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जाता था। नीता अंबानी ने बताया कि 2013 में आईपीएल का मैच चल रहा था। उन्होंने बेटे अनंत से कहा कि मुंबई इंडियन्स की जीत होने पर ट्रॉफी लेने के लिए उस ही जाना होगा। 

68

सलमान खान ने भी की प्रशंसा
अनंत अंबानी के वजन घटाने पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनकी प्रशंसा की थी। सलमान खान ने कहा था कि एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल कर इतना ज्यादा वजन कम कर लेना मामूली बात नहीं है।

78

नए लुक की हुई चर्चा
18 महीने में 108 किलो वजन कम कर लेने के बाद अनंत अंबानी का लुक पूरी तरह से बदल गया। वे फैट से फिट हो गए। आईपीएल-9 के ओपनिंग मैचों में सबसे ज्यादा उनके बदले लुक की ही चर्चा रही। अनंत अंबानी की एक फोटो मुंबई इंडियन्स के मेंटर सचिन तेंदुलकर के साथ भी आई थी।

88

अब बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारी
अनंत अंबानी आईपीएल मैचों में अक्सर अपनी मां नीता अंबानी के साथ दिखते रहे हैं। उन्हें क्रिकेट के बारे में अच्छी-खासी जानकारी है। कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। बहरहाल, अब मुकेश अंबानी ने उन्हें रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में अहम जिम्मेदारी दी है। उनसे सबों को काफी उम्मीद है कि वे पिता मुकेश अंबानी के बिजनेस को आगे ले जाएंगे।   

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos