स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अभी अपनी पत्नी धनश्री के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। इसे उनका सेकंड हनीमून बताया जा रहा है। शादी के बाद दोनों पहले दुबई गए थे। दुबई की फोटोज भी इस कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब दोनों की मालदीव्स की फोटोज भी ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, इस बार कपल के साथ एक और शख्स इन फोटोज में नजर आ रहा है। कई तस्वीरों में इस शख्स को देखकर कई लोगों ने उसके बारे में पूछताछ की है। आइये आपको बताते हैं कि अपने पति के अलावा किसके साथ हनीमून पर गई हैं धनश्री...