'दादी' ने पैदा होने से पहले ही कर दिया धोनी के बेटे का नामकरण, ये होगा जीवा के भाई का नाम

Published : Jan 24, 2021, 10:56 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। मीडिया में इस प्रेग्नेंसी और डिलीवरी की काफी चर्चा हुई। वैसे जब भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बनने वाले थे, तब उनकी भी इतनी ही चर्चा थी। अब धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी उन्हें वैसे ही प्यार करते हैं। तभी तो उनकी एक बुजुर्ग फैन ने उनके बेटे का नामकरण कर दिया है। इस फैन ने धोनी से मिलते ही उनके बेटे का नामकरण कर दिया। 

PREV
16
'दादी' ने पैदा होने से पहले ही कर दिया धोनी के बेटे का नामकरण, ये होगा जीवा के भाई का नाम

सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी एक बुजुर्ग फैन के बीच की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मुंबई में शूट किया गया, जहां धोनी एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।  

26

शूटिंग एक दौरान धोनी को पता चला कि उनसे मिलने एक बुजुर्ग महिला आई थी जो खुद को उनकी फैन बता रही थी। इसके बाद धोनी समय निकालकर महिला से मिलने पहुंचे। 

36

धोनी ने महिला से आशीर्वाद लिया।मुलाक़ात में महिला ने धोनी से काफी गपशप की। महिला ने धोनी को बताया कि वो अपने 5 बेटों के साथ रहती है। साथ ही अपने पोते-पोतियों का जिक्र किया। 
 

46

धोनी ने भी महिला को उनके बुढ़ापे को एन्जॉय  करने की बात कही। धोनी ने कहा कि बच्चों के साथ समय अच्छे से बीत जाता है। इसी बीच महिला ने धोनी से उनके बच्चों के बारे में पूछ लिया। 

56

जब धोनी ने बताया कि उनकी सिर्फ एक बेटी है तो महिला ने कहा कि उन्हें एक बेटा और पैदा कर लेना चाहिए। साथ ही महिला ने इस बेटे का नाम भी सुझा दिया। 

66

महिला ने धोनी से  कहा कि वो अपने बेटे का नाम रोशन रखे। बता दें कि सन्यास के बाद अब धोनी इस साल फिर आईपीएल में खेलेंगे। आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी से हो सकती है। इसमें धोनी का खेलना तय है। 


 

Recommended Stories