धोनी की एंट्री पर खुशी से पागल फैन करने लगे कुछ ऐसा, माही बस मुस्कुराते हुए यूं खाते रहे अंगूर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। धोनी इस टीम के कप्तान हैं। इस वायरल वीडियो में धोनी के प्रति उनके फैन्स की दीवानगी दिखाई पड़ती है। धोनी क्रिकेट जगत के ऐसे सितारे हैं, जिन्हें प्रशंसकों का काफी प्यार मिला है। अब जबकि उनका करियर ढलान पर है, प्रशंसकों में उन्हें लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 7:55 AM IST / Updated: May 20 2020, 07:17 PM IST

15
धोनी की एंट्री पर खुशी से पागल फैन करने लगे कुछ ऐसा, माही बस मुस्कुराते हुए यूं खाते रहे अंगूर

कोरोना ने लगाया ब्रेक
अगर कोरोना महामारी नहीं होती तो महेंद्र सिंह धोनी अभी आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में खेलते होते। लेकिन कोरोना की वजह से आईपीएल मैचों को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

25

जा रहे थे बस में बैठने
वीडियो में दिख रहा है कि धोनी बस में बैठने के लिए जा रहे हैं। उनके साथ सुरेश रैना भी हैं। वहीं, प्रशंसक उन्हें देख कर खुशी से चिल्ला रहे हैं और उनकी तरफ देख कर हाथ हिला रहे हैं।

35

गार्ड के सैल्यूट का दिया जवाब
जैसे ही धोनी दरवाजे से बाहर निकले, सिक्युरिटी गार्ड ने उन्हें सैल्यूट किया। धोनी ने उसके सैल्यूट का जवाब दिया और प्रशंसकों को अपने हाथ में लिया अंगूर दिखाते हुए बस की तरफ चल पड़े।

45

मिठाई का राजा
चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा - 'मिठाई का राजा यहां हैं (द स्वीट किंग इज हेयर) बेहतरीन।'
 

55

2019 में खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच था। इस मैच में धोनी रन आउट हो गए थे और इसके साथ ही टीम इंडिया की उम्मीदें खत्म हो गई थीं।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos