न्यू ईयर की शाम मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुआ यह क्रिकेटर, PHOTOS में देखें कौन है ब्यूटीफुल निधि टापडिया?

Cricketer Prithvi Shaw New Girlfriend. साल 2023 का पहला दिन ही क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के लिए नए खुलासे करने वाला रहा। पृथ्वी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई के एक पब में न्यू ईयर की पार्टी सेलीब्रेट करते स्पॉट किए गए। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी में क्रिकेटर ने पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके फैंस देख सकते हैं कि वे एक ब्यूटीफुल लड़की के साथ पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। इन फोटोज के माध्यम से हम बता रहे हैं कि कौन है यह मिस्ट्री गर्ल...
 

Manoj Kumar | Published : Jan 2, 2023 5:45 AM IST / Updated: Jan 02 2023, 11:28 AM IST

16
न्यू ईयर की शाम मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुआ यह क्रिकेटर, PHOTOS में देखें कौन है ब्यूटीफुल निधि टापडिया?

कौन हैं निधि तापडिया
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखने वाली लड़की का नाम निधा तापडिया है। क्रिकेट फैंस के बीच उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते लेकिन अब वे क्रिकेटर से साथ स्पॉट हुई हैं तो उन्हें फैंस भी फॉलो करने लगे हैं। महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली निधि अब इंस्टाग्राम सेंससन बन चुकी हैं और 1 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

26

सोशल मीडिया पर हैं फोटोज
निधि तापडिया बेहद खूबसूरत हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी बेहतरीन तसवीरें भी हैं। निधि अपने फोटोज के साथ जो कैप्शन लिखती हैं वे भी बेहद पॉपुलर होते हैं। निधि ने अपनी खूबसूरत फोटो के साथ लिखा है कि अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला है।

36

पेशे से मॉडल हैं निधि
निधि तपाडिया पेशे से मॉडल हैं और कई विज्ञापन कैंपेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एले इंडिया और मान्यवर मोहे जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ भी उनके विज्ञापन हैं। निधि ने अपने करियर की शुरूआत 2016 में पॉपुलर टीवी शो सीआईडी के साथ की थी।

46

निधि को कब मिल ब्रेक थ्रू
निधि तपाडिया को पहला और बड़ा ब्रेक थ्रू पंजाबी सिंगर कुलविंदर बिल्ला के सांग जट्टा कोका से मिला। हाल ही में निधि गायक टोनी कक्कड़ के वीडियो सांग किस यू में भी दिखाई दी हैं। निधि आने वाले दिनों में फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

56

पृथ्वी शॉ की नई गर्लफ्रेंड
ऐसी चर्चाएं रही हैं कि निधि से पहले पृथ्वी शॉ प्राची सिंह के साथ डेट कर रहे थे। यह 2020 की बात है। तब इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। लेकिन मौजूदा समय में दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

66

आईपीएल स्टार हैं पृथ्वी शॉ
दिल्ली कैपिटल के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 10 इनिंग में 283 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152 से उपर का रहा है। जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेल चुके पृथ्वी शॉ को बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज माना जाता है। वे मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos