कोई है 5 बहनों का एकलौता भाई, तो किसी की बहन है मां जैसी, देखें 10 भारतीय क्रिकेटर्स की बहनें

स्पोर्ट्स डेस्क : 11 अगस्त को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार मनाया जा रहा  है। यह त्योहार भाई बहन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई भी बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं। आम लोगों की तरह भारतीय क्रिकेटर्स के लिए भी रक्षाबंधन का त्योहार बहुत खास होता हैय़ विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत तक की बहन उनके बेहद करीब है। तो चलिए आज हम आपको मिलाते हैं इन खिलाड़ियों की बहनों (Indian cricketers sisters) से और दिखाते हैं कि इनकी बहनें भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है...

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 4:42 AM IST

110
कोई है 5 बहनों का एकलौता भाई, तो किसी की बहन है मां जैसी, देखें 10 भारतीय क्रिकेटर्स की बहनें

भावना कोहली 
भावना कोहली विराट कोहली की बड़ी बहन हैं। वे बेहद खूबसूरत है और दिल्ली में रहती हैं। भावना ने साल 2002 में बिजनेसमैन संजय ढींगरा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। विराट अपनी बहन और अपने भांजे भांजियों के बेहद करीब है।

210

श्रेष्ठा धवन 
श्रेष्ठा धवन शिखर धवन की छोटी बहन है। वो अक्सर उनके साथ इंस्टाग्राम्स रील्स में नजर आती है। श्रेष्ठा की शादी 2017 में हुई थी और वह बेहद खूबसूरत हैं।

310

जुहिका बुमराह 
जसप्रीत बुमराह की छोटी बहन का नाम जुहिका बुमराह है। दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जसप्रीत अक्सर अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

410

संदीप कौर
भारतीय क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह तो पांच बहनों के इकलौते भाई हैं। वह अपनी बहनों के बेहद करीब हैं। पिता की मौत के बाद उन्होंने घर की पूरी जिम्मेदारी निभाई। उनकी बहनों ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए खूब मोटिवेट भी किया।

510

नैना और पद्मिनी जडेजा 
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की दो बहनें हैं। 17 साल की उम्र में मां की मौत के बाद उनकी दोनों बहनों ने उन्हें संभाला और उनका क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। उनकी बड़ी बहन नैना एक नर्स का काम किया करती थी, ताकि भाई क्रिकेट खेल सकें।

610

मालती चाहर 
मालती चाहर दीपक चाहर की बहन है। वह बेहद खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। भाई की शादी में मालती की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। कहा जाता है कि दीपक चाहर की दुल्हनिया को ढूंढने में मालती का बड़ा हाथ था।

710

अपूर्वा रहाणे 
अपूर्वा रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की बहन है। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है और रहाणे अक्सर रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए जाते हैं।

810

जयंती गुप्ता 
जयंती गुप्ता भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी बहन हैं। धोनी अपनी बहन से बेहद प्यार करते हैं। उनकी बहन उन्हें बहुत प्रोत्साहित करती हैं। वे पेशे से एक स्कूल टीचर हैं। धोनी अपनी सफलता के पीछे वह अपनी बड़ी बहने को श्रेय देते हैं।

910

साक्षी पंत 
साक्षी पंत भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन है। वह उनसे 2 साल बड़ी है। साक्षी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। अपने वेट लॉस को लेकर वह खूब चर्चा में आई थी। जब उन्होंने बहुत कम समय में 19 किलो तक वजन कम कर लिया था।

1010

सविता तेंदुलकर 
सविता तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर की बहन है। सचिन के 2 बड़े भाई भी हैं जिनका नाम अजीत और नितिन तेंदुलकर है। सचिन हमेशा ही अपने भाई बहनों को अपनी जिंदगी में बहुत इंपॉर्टेंस देते हैं और अपनी सफलता का श्रेय भी उन्हें ही देते हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022: राखी बांधते समय भाई के हाथ में जरूर रखें ये चीज, देवी लक्ष्मी हमेशा रहेगी मेहरबान

Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए कारण भी
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos