IPL से टेस्ट तक जब क्रिकेट मैदान को लोगों ने बनाया इजहार-ए-इश्क, इन 5 लोगों को मैच के दौरान मिला हफसफर

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसा होता है जब मैदान को लोगों इजहार-ए-इश्क बना देते है और मैच के दौरान पूरी दुनिया के सामने अपने लव वन को प्रपोज करते है। कुछ ऐसा ही आईपीएल 2020 (IPL 2022) में मंगलवार को हुए चेन्नई सुपर किंग्स (hennai super kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (royal challengers Bangalore) के बीच मुकाबले में हुआ, जब आरसीबी की एक फैन गर्ल ने मैच के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई लोग ऐसा कर चुके है। तो चलिए आपको बताते है आजतक कितनों को मैच के दौरान अपना हफसफर मिला....

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2022 2:21 AM IST / Updated: May 05 2022, 08:34 AM IST

15
IPL से टेस्ट तक जब क्रिकेट मैदान को लोगों ने बनाया इजहार-ए-इश्क, इन 5 लोगों को मैच के दौरान मिला हफसफर

लड़की ने किया लड़के को प्रपोज
आईपीएल 2022 में आरसीबी और सीएसके के मैच के दौरान उस वक्त क्रिकेट पिच से सभी की निगाहें हटकर स्टैंड से बैठे 2 दर्शकों पर टिक गई जब आरसीबी को सपोर्ट करने आई एक लड़की ने घुटने पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया और उसे अंगूठी पहनाई लड़के ने भी देर नहीं लगाई और लड़की के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। सोशल मीडिया पर इनका यह क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

25

क्रिकेटर ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
इससे पहले आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को मैदान पर ही प्रपोज किया था। इसके बाद उन्होंने ने भी हां कर दी थी। बता दें कि इस बार दीपक आईपीएल का हिस्सा नहीं है लेकिन उनका यह क्यूट प्रपोजल काफी चर्चा में रहा था।

35

भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज किया
पिछले साल सितंबर में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे के दौरान भारतीय पुरुष ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज किया। जब लड़के ने लड़की को किया प्रपोज और उसने प्यार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो ये नजारा कैमरे में कैद हो गया और पूरी दुनिया ने देखा।

45

ऑस्ट्रेलियन गर्ल-इंग्लैंड बॉय का प्रपोजल
पिछले साल एशेज सीरीज 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के पहले मैच में इंग्लैंड मैन ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया। लड़की ने हां कर अपने प्रेमी को गले लगा लिया। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों का अभिवादन किया। लड़की का नाम नताली और लड़के का नाम रोब था।

55

फुटबॉलर ने किया प्रपोज
क्रिकेट ही नहीं फुटबॉल मैदान पर भी कई लोगों ने अपने साथी को प्रपोज किया है। पिछले साल जुलाई में अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी हस्सनी ने अपने क्लब के मैच के बाद मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविच को प्रपोज किया था।  पेट्रा इस पल को देखते ही दंग रह गईं और अपने चेहरे पर हाथ रख लिया। इसके बाद उन्होंने हां कर दिया।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का, वीडियो में देखें Liam Livingstone ने कैसे बॉल को पहुंचाया डगआउट

66 की उम्र में इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादीः 28 साल छोटी दुल्हन को कभी चूमता-कभी निहारता नजर आया-देखें Photos

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos