30 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते है हिटमैन शर्मा, यहां देखें उनके फ्लैट की Inside Photos

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन (Rohit Sharma Birthday) मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से जाने जाने वाले रोहित जितना अपने खेल को लेकर मशहूर है, उतना ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके बारे में सब जानना चाहते हैं, कि वह कहां रहते हैं, क्या खाते है, कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं ? ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाते हैं, रोहित के मुंबई वाले आलीशान घर की कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2021 3:29 AM IST / Updated: Apr 30 2021, 10:12 AM IST

19
30 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते है हिटमैन शर्मा, यहां देखें उनके फ्लैट की Inside Photos

ऐसा है हिटमैन का घर
रोहित शर्मा का आशियाना मुंबई के वर्ली में स्थित आहूजा अपार्टमेंट्स में है। 6,000 स्क्वायर फीट में बना ये अपार्टमेंट सभी सुख-सुविधाओं और लक्जरी से लेस है। रोहित का घर बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है। इसमें 4 किंग साइज बेडरूम, हॉल और किचन है। 

29

30 करोड़ का आलीशान घर
रोहित शर्मा ने ये घर अपनी सगाई के बाद साल 2015 में 30 करोड़ में खरीदा था। शादी के बाद से रोहित और रितिका इसी घर में रह रहे हैं। इस घर की बालकानी से अरब सागर का सुंदर नजारा दिखता है।

39

खास है घर की नेम प्लेट
इस घर में सबको बराबर का दर्ज दिया गया है। इसलिए घर की नेम प्लेट पर सिर्फ रोहित शर्मा का नाम नहीं बल्कि उनकी वाइफ रितिका और बेटी समायरा का नाम भी लिखा है।

49

बेहद लग्जीरियस हैं कमरे
रोहित और रितिका का घर बेहद लग्जीरियस है। कमरों में खास तरह की डिजाइनिंग की गई है। ऊपर लगा झूमर रूम की शोभा बढ़ाता हैं। वहीं बड़ी सी कांच की खिड़की से पूरा समुद्र दिखाता है।

59

इंटीरियर पर खर्च किए करोड़ों रुपये
रोहित शर्मा और रितिका के इस घर का इंटीरियर बेहद ही क्लासिक है। उन्होंने सिंगापुर के पालमर एंड टर्नर आर्किटेक्ट्स से अपना फ्लैट डिजाइन करवाया था।

69

बेटी को पसंद है ये खास जगह
रोहित शर्मा, उनकी बेटी समायरा और पत्नी रितिका को कई बार उनका बालकनी में देखा जाता हैं। वे अक्सर अपने परिवार के साथ इसी जगह क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हैं। वे बताते हैं, कि समायरा को ये जगह बेहद पसंद है।

79

7 स्टार होटल से कम नहीं है वॉशरूम
घर के साथ-साथ रोहित के फ्लैट के वॉशरूम भी काफी सुंदर तरीके से डिजाइन किए गए है। बाथ टब से लेकर यहां सारी लग्जीरियस चीजें हैं। 

89

आहूजा अपार्टमेंट्स में हैं ये सुविधाएं
आहूजा अपार्टमेंट्स की लक्जरी सुविधाओं में एक क्लब हाउस और एंटरटेंमेंट एरिया शामिल हैं। इसके अलावा स्पा, जकूज़ी, मिनी थियेटर, योग रूम, सिगार रूम, वाइन सेलर और एक बिजनेस एरिया भी है।

99

बिल्डिंग को देख दंग रह जाएंगी आंखे
53 मंजिला आहूजा टावर्स ने कई अवार्ड जीते हैं, जिसमें एशिया पैसिफिक अवार्ड्स 2011 में 'बेस्ट हाई राइज आर्किटेक्चर कैटेगरी' में 5 स्टार अवार्ड इस बिल्डिंग को मिला है। ये बिल्डिंग दिखने में भी बहुत खूबसूरत हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos