कभी विराट कोहली की वजह से हुआ था इस खिलाड़ी का ब्रेकअप, फिर युवराज की बहन से हुआ प्यार

Published : Apr 30, 2021, 08:14 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी दिलवाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन (Rohit Sharma Birthday) मना रहे हैं। रोहित को क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से जाना जाता है और हो भी क्यों नहीं इस खिलाड़ी ने ऐसे-ऐसे कारनामें जो किए हैं। क्रिकेट से लेकर रोहित की पर्सनल लाइफ का काफी दिलचस्प रही है। जब इस खिलाड़ी को बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार हुआ था, तब उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद हिटमैन शर्मा को युवराज सिंह की बहन से प्यार हो गया। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं, शर्मा जी के लेडी लव के बारे में....

PREV
19
कभी विराट कोहली की वजह से हुआ था इस खिलाड़ी का ब्रेकअप, फिर युवराज की बहन से हुआ प्यार

मां नहीं चाहती थी कि क्रिकेटर बने बेटा
रोहित शर्मा (Rohit Sharmas) का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उनकी मां नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। उनका कहना था, कि रोहित पढ़-लिखकर कोई अच्छी-सी नौकरी करे। लेकिन रोहित ने कभी हार नहीं मानी और घर की जिम्मेदारियों के साथ ही आपना पैशन भी पूरा किया।

29

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
रोहित शर्मा क्रिकेट के साथ ही अपने लेडी लव को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। रोहित ने कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात को डेट किया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

39

कोहली की वजह से टूटा रोहित-सोफिया का रिश्ता
रोहित शर्मा के साथ अलग होने के पीछे सोफिया ने विराट कोहली को वजह बताया था। जी हां, उस समय सोफिया ने ट्वीट कर साफ लिखा था कि उन्होंने रोहित शर्मा से ब्रेअकप कर लिया है और कभी वापस उनके साथ रिलेशन में नहीं आएंगी। अब वो सिर्फ इस जेंटलमैन (विराट कोहली) को डेट करेंगी। 

49

युवराज सिंह की बहन पर आया दिल
इसके बाद रोहित शर्मा का दिल युवराज सिंह की राखी सिस्टर रितिका सजदेह पर आया। वह एक स्पोर्ट्स मैनेजर थी। रोहित और रितिका की मुलाकात युवराज ने ही करवाई थी। दोनों की पहली मुलाकात प्रोफेशनल थी, पर बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

59

घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था। जिसके बाद रितिका ने तुरंत रोहित के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। 

69

रोहित-रितिका की शादी को हुए 5 साल 
रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की। उनकी शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और व्यापार जगत के सभी दिग्गज शामिल हुए थे। उनकी शादी को 5 साल से ज्यादा हो गए है। 

79

पापा की कॉपी है बेटी समायरा
शादी के 3 साल बाद 30 दिसंबर 2018 को रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। रोहित, रितिका और समायरा को एक साथ कई इवेंट में साथ देखा जाता हैं। फिलहाल वो अपने पापा के साथ आईपीएल के लिए दिल्ली में हैं।

89

बर्थडे से पहले रोहित की टीम ने जीता मैच
लगातार 2 मैचों से हार रही मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मैच में रोहित केवल 14 रन ही बना पाए थे। इस सीजन उन्होंने 6 मैचों में 215 रन अपने नाम किए है।

99

3 बार लगा चुके हैं डबल सेंचुरी
रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। आज तक उनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। उन्होंने 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी। इस पारी में उन्होंने 209 रन बनाए थे। इसके बाद 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 264 रन और 2017 में भी श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 208 रन नाबाद बनाए थे। उनके नाम वनडे क्रिकेट में अबतक 20 सेंचुरी है।

Recommended Stories