रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक....इन प्लेयर्स ने 2022 में खरीदी लग्जरी गाड़ियां-PHOTOS

Indian Cricketers Bought Luxury Cars. भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल मिलाजुला रहा लेकिन हमारे कुछ खिलाड़ियों ने अपना शौक जरूर पूरा किया। कप्तान रोहित शर्मा हों या फिर महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना सभी ने अपने बेड़े में लग्जरी कारों का काफिला खड़ी किया। इन खिलाड़ियों में 2022 के स्टार सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर तक शामिल हैं जिन्होंने 2022 में लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। इन फोटोज के माध्यम से हम आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने 2022 में लग्जरी कारें खरीदीं...

Manoj Kumar | / Updated: Dec 29 2022, 01:38 PM IST

15
रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक....इन प्लेयर्स ने 2022 में खरीदी लग्जरी गाड़ियां-PHOTOS

रोहित शर्मा की लैंबोरगिनी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भले ही साल 2022 में बड़ी उपलब्धि न हासिल कर पाएं हों लेकिन उन्होंने शानदार लैंबोरगिनी कार जरूर खरीद ली। 2022 में रोहित शर्मा ने 3.15 करोड़ रुपए की लैंबोरगिन यूरस लग्जरी कार खरीदी है।

25

सूर्यकुमार यादव की मर्सिडीज
2022 में अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में तहलका मचाने वाले सूर्यकुमार यादव भी लग्जरी कारों का शौक रखते हैं और उन्होंने इस साल को यादगार बनाने के लिए शानदार मर्सिडीज कार खरीदी। सूर्या ने 2022 में 1.40 करोड़ रुपए वाली मर्सिडीज जीएलएल 20 लग्जरी कार खरीदी है।

35

श्रेयस अय्यर ने ली मर्सिडीज
टीम इंडिया के वनडे टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर के लिए भी साल 2022 लाजवाब रहा। भले ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला लेकिन अब वे वनडे टीम के सदस्य हैं। इस साल श्रेयस ने 2.45 करोड़ रुपए की मर्सिडीज एएमजी-63 कार खरीदी है।

45

स्मृति मंधाना की रेंज रोवर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना भी कम नहीं हैं और उन्होंने 2022 में बढ़िया प्रदर्शन करने के साथ ही लग्जरी कार भी खरीदी है। स्मृति मंधाना ने 72.09 लाख रुपए की रेंज रोवर लग्जरी कार खरीदी है।

55

अजिंक्य रहाणे की बीएमडब्ल्यू
टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भले ही भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं लेकिन आईपीएल में जलवा बरकरार है। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा है। रहाणे ने इस साल बीएमडब्ल्यू-6 सीरीज की कार 69.9 लाख रुपए में खरीदी है।

यह भी पढ़ें

IND VS SL Series: क्या यह भविष्य के टीम इंडिया की झलक है? इन 5 फैक्ट्स से समझें भारत की पूरी प्लानिंग
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos