14 साल का हुआ MS DHONI और SAKSHI का साथ, फोटो शेयर कर लिखीं दिल की बात

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय अपने परिवार के साथ जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल हुए। जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है। इसी कड़ी में धोनी की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें धोनी और साक्षी बेहद ही रोमांटिक लग रहे हैं। बता दें कि माही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शनिवार को एक शादी में शामिल होने जयपुर रवाना हुए थे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2021 9:11 AM IST / Updated: Dec 19 2021, 02:59 PM IST

17
14 साल का हुआ MS DHONI और SAKSHI का साथ, फोटो शेयर कर लिखीं दिल की बात

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रविवार को उन्होंने अपने कुछ तस्वीरें पोस्ट की और इसमें उनके साथ उनके हस्बैंड महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं।

27

तस्वीर को शेयर कर साक्षी ने बताया कि 14 साल पहले इसी दिन दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों आज के दिन को सेलिब्रेट करते नजर आए। इस तस्वीर में जहां साक्षी ने ब्लू कलर का बहुत ही सुंदर लहंगा पहना है, तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक कलर का सूट पहने आप ही स्टाइलिश लग रहे हैं।

37

बता दें कि साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी 14 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। जब साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी और वहीं महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

47

दोनों ने कुछ समय तक मीडिया से अपना रिश्ता छुपा कर रखा। इसके बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। माही और साक्षी की एक बेटी जीवा भी है, जो 6 साल की है। इस समय जीवा अपने माता-पिता के साथ जयपुर में शादी अटेंड कर रही हैं।

57

इस फोटो के साथ साक्षी ने बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर किया। जिसमें साक्षी और उनकी दोस्त प्रियांशु चोपड़ा धोनी के साइड में खड़ी हैं। जबकि धोनी ने मास्क पहन रखा है। दोनों धोनी पर नोट उछालने के इशारे करती नजर आ रही हैं। 

67

इसके अलावा इस फोटो में भी धोनी- साक्षी, प्रियांशु और उनके पार्टनर के साथ पोज दे रहे हैं। 1 घंटे के अंदर ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लगभग 2 लाख लोग इसपर रिएक्शन दे चुके हैं।

77

बता दें कि, इस समय धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन जल्द ही वह आईपीएल 2022 में एक्शन में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि धोनी 2022 में अपना अंतिम आईपीएल खेल सकते हैं। इसी साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चौथी बार विजेता बनाया था और इसके साथ ही अगले सीजन के लिए भी सीएसके ने उन्हे रिटेन कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- BCCI के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिजीत साल्वी ने दिया इस्तीफा, इस विवाद के बाद शुरू हो गई थी उल्टी गिनती

IND vs SA: हमारे तेज गेंदबाज हमारी ताकत हैं, हर टेस्ट मैच में हमें 20 विकेट देने में सक्षम होंगे- पुजारा

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos