शाहिद अफरीदी का दामाद बनने जा रहा पाकिस्तान का यह स्टार गेंदबाज, सगाई के बाद जल्द होगी शादी

Published : Nov 07, 2022, 02:04 PM IST

Shaheen Shah-Aqsa Afirdi. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा अफरीदी से शाहीन शादी की शादी हो सकती है। दोनों की सगाई हो चुकी है जल्द ही शादी भी होने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और जीत के हीरो शाहीन शाह अफरीदी रहे। शाहीन ने मैच में 4 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम की कमर ही तोड़ दी। तस्वीरों में देखिए कौन हैं अक्सा अफरीदी, जिनसे शादी करने वाले हैं शाहीन शाह अफरीदी...  

PREV
15
शाहिद अफरीदी का दामाद बनने जा रहा पाकिस्तान का यह स्टार गेंदबाज, सगाई के बाद जल्द होगी शादी

दो साल के बाद तय हुई शादी
हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन शाहिद अफरीदी ने यह कहा कि शाहीन के परिवार के लोग उनकी बेटी अक्सा को बहू के तौर पर स्वीकार करने के लिए राजी हो गए हैं। करीब दो साल से इस शादी के लिए चर्चा हो रही है जिसे हाल ही में फिक्स किया गया है।

25

सबसे बड़ी बेटी हैं अक्सा
बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा हैं। अब शाहीन शाह अफरीदी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के सबसे बड़े दामाद बनने जा रहे हैं। 
 

35

5 बेटियों के पिता हैं शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की 5 बेटियां हैं। इनके नाम अक्सा, अनसा, अजवा, अस्मरा और अरवा हैं। अक्सा उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम है। अब अक्सा की शादी शाहीद शाह अफरीदी से होने वाली है।
 

45

सेम सरनेम से कन्फ्यूजन
शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि शाहीन और अक्सा सेम सरनेम रखते हैं लेकिन दोनों अलग-अलग ट्राइब्स को बिलांग करते हैं। अफरीदी ने कहा था कि हम अफरीदी 8 उपजातियां हैं और शाहीन-अक्सा भी अलग-अलग उपजाति से ताल्लुक रखते हैं।

55

पेशे से डॉक्टर हैं अक्सा
शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा अफरीदी डॉक्टरी की पढ़ाई करती हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि शादी के बाद वे अपनी पढ़ाई पाकिस्तान में ही पूरी करेंगी या फिर आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाएंगी।


 

Recommended Stories