पाकिस्तान में रंग लाई टेनिस खिलाड़ी रॉबिन दास की अपील, हिंदुओं की मदद कर रहे शाहिद अफरीदी और जहांगीर खान
कराची. कोरोना का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से अब तक 70 हजार के करीब मौतें हो चुकी हैं और 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस महामारी का कहर कम नहीं हैं। यहां भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार ने पूरे देश में बहुत हद तक लॉकडाउन कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने यहां के हिंदू लोगों तक भी राशन पहुंचाया है। पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए यह राहत भरी खबर हैं। कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थी कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों की मदद नहीं की जा रही है और उन तक राशन नहीं पहुंचाया जा रहा है। टेनिस खिलाड़ी रॉबिन दास ने भी सभी से पाकिस्तान में हिंदुओं की मदद करने की अपील की थी, जिसके बाद शाहिद का ध्यान इस तरफ गया और उन्होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2020 7:33 AM IST / Updated: Apr 06 2020, 01:07 PM IST
साहिद अफरीदी के साथ साथ पाकिस्तान के खिलाड़ी जहांगीर खान भी हिंदुओं की मदद कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी के साथ पाकिस्तान के कई और खिलाड़ी भी उनके साथ लोगों की मदद कर रहे हैं।
पाकिस्तान में जरूरतमंदों के लिए राशन लेकर जाती गाड़ियां।
हिंदू समुदाय के अलावा ये खिलाड़ी क्रिस्चियन और सिख समुदाय के लोगों की भी मदद कर रहे हैं।
शाहिद अफरीदी ने कराची में हिंदू और क्रिस्चियन समुदाय के लोगों को भी राशन पहुंचाया।
पाकिस्तान में हिंदू और क्रिस्चियन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और अक्सर इन्हें यहां परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी क्रिस्चियन और हिंदू लोगों को भी राशन बांट रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी लोगों से शाहिद अफरीदी की मदद करने की बात कही थी।
युवराज के अलावा हरभजन ने भी शाहिद अफरीदी के लिए दान करने की अपील की थी, पर भारत में लोगों ने इस बात पर दोनों खिलाड़ियों की जमकर आळोचना की थी।
शाहिद अफरीदी ने टेनिस खिलाड़ी रॉबिन दास और पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिस कनेरिया की अपील के बाद हिंदू समुदाय के लोगों की मदद करना शुरू कर दिया है।