गरीबों की मदद के लिए फिर आगे आए पठान बंधु, दान किया 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते कहर के बीच लोगों की मानवता जाग रही है और चारो तरफ से लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। टीम इंडिया के कई क्रिकेटर भी इनमें शामिल हैं। यूसुफ पठान और इरफान पठान भी इनमें से एक हैं। पठान बंधुओं ने पहले 4 हजार मास्क दान कर सभी का दिल जीता था और एक फिर बार फिर इन दोनोंं भाइयों ने गरीबों की मदद कर सभी का दिल जीत लिया है। अबकी बार इन दोनों ने 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू गरीबों के लिए दान किए हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते देश के प्रधानंत्री ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है और इससे रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने संकठ की स्थिति आ गई है। इस बीच पठान बंधु जैसे लोग इन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और उनके लिए खाना उपलब्ध करा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2020 2:15 PM IST

110
गरीबों की मदद के लिए फिर आगे आए पठान बंधु, दान किया 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू
गरीबों के लिए 10,000 किलो चावल और 700 किलो आलू का प्रबंध करते यूसुफ पठान और इरफान पठान
210
आलू और चावल दान करने के साथ साथ इरफान और यूसुफ लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम भी कर रहे हैं।
310
इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा "इंसान का सबसे बड़ा खौफ भविष्य को लेकर होता है। आज में जीना शुरू करिए आपकी सभी मुश्किलें पहले ही खत्म हो जाएंगी। कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाएं, अफवाह नहीं।"
410
इससे पहले भी यूसुफ पठान और इरफान पठान ने 400 मास्क दान किए थे।
510
इरफान इससे पहले भी गरीबों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं।
610
भारतीय टीम में आने से पहले पठान बंधुओं ने भी गरीबी देखी है और वो इसका मतलब समझते हैं। यही वजह है कि ये दोनों भाई कभी भी दान करने से पीछे नहीं हटते।
710
इससे पहले सौरव गांगुली ने भी कोलकाता में 1000 लोगों के खाने का प्रबंध किया है।
810
गांगुली कुछ दिन पहले ही कोलकाता के बेलूर मठ पहुंचे थे और यहां भी उन्होंने लोगों की मदद के लिए दान किया था।
910
सचिन तेंदुलकर भी लोगों की मदद करने में और दान करने के मामले में काफी आगे रहते हैं। उन्होंने काफी पहले ही 50 लाख रुपये दान किए थे।
1010
हाल ही में टीम इंडिया में जगह बनाने वाली ऋचा घोष ने भी 1 लाख रुपये दान करके सभी दिल जीत लिया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos