पैट कमिंस से लेकर ग्लेन मैक्सवेल तक, कोरोना के चलते शादी नहीं कर पा रहे ये स्टार खिलाड़ी

सिडनी. कोरोना वायरस का कहर सिर्फ खेल पर नहीं बल्कि खिलाड़ियों के निजी जीवन पर भी पड़ रहा है। इस महामारी के चलते सभी खिलाड़ी अपने घरों में कैद हैं और खेल के अलावा भी अपने निजी जीवन से जुड़े काम नहीं कर पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के 8 खिलाड़ी इस महामारी के चलते शादी नहीं कर पा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में लेग स्पिनर एडम जैंपा से से लेकर ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ी क्रिकेट शेड्यूल के हिसाब से शादी करते हैं और IPL का समय इस काम के लिए सबसे बेहतरीन होता है। पर कोरोना वायरस के चलते ये खिलाड़ी ना तो शादी कर पा रहे हैं और ना ही इंडियन प्रीमियर लीग हो पा रही है। अबकी बार IPL में सबसे मंहगे बिकने वाले पैट कमिंस की पत्नी ने यह प्लानिंग भी कर ली थी कि इन पैसों का वो क्या करने वाली हैं, जबकि IPL ना होने पर खिलाड़ियों को पैसा भी नहीं मिलेगा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2020 6:59 AM IST

111
पैट कमिंस से लेकर ग्लेन मैक्सवेल तक, कोरोना के चलते शादी नहीं कर पा रहे ये स्टार खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया है। मैक्सवेल सगाई भी कर चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, पर कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
211
ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन को अपना लाइफ पार्टनर चुना है। विनी ऑस्ट्रेलिया में ही पली बढ़ी हैं और वहां के मेडिकल डिपार्टमेंट में काम करती हैं।
311
पैट कमिंस ने भी अपना जीवनसाथी चुन लिया है. उन्होंने जल्द ही सगाई का एलान भी किया था, पर कोरोना वायरस के चलते उनकी सगाई भी नहीं हो पा रही है।
411
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैंपा की शादी भी कोरोना के चलते रुकी हुई है।
511
तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड भी इसी सीजन में शादी करना चाहते थे, पर इस महामारी के चलते उनकी शादी भी रुकी हुई है।
611
विस्फोटक बल्लेबाज डार्शी शॉर्ट ने भी शादी करने का मन बना लिया है. उन्होंने अपना जीवनसाथी भी ढूढ़ लिया है, पर कोरोना का कहर ऐसा है कि वो शादी नहीं कर पा रहे हैं।
711
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल स्वैपसन भी इसी सीजन में शादी करना चाहते थे। कोरोना ने उनके सपनों पर भी पानी फेर दिया है।
811
तेज गेंदबाज एलिस्टर मैकड्राट भी इसी साल शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, पर कोरोना वायरस के चलते हर जगह सब कुछ लॉकडाउन है।
911
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय भी इसी सीजन में शादी करने वाले थे, पर उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। टाय IPL में भी खेलते हैं, पर यह टूर्नामेंट भी नहीं हो पा रहा है।
1011
सिर्फ पुरुष खिलाड़ी ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों की शादी भी कोरोना से प्रभावित हुई है। लेफ्ट आर्म स्पिनर जेस जॉनसन भी अपने समलैंगिक पार्टनर के साथ शादी करना चाहती थी, पर कोरोना उनके जीवन में भी परेशानी बना हुआ है।
1111
ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी कैटलिन फ्रेट भी इसी सीजन शादी के बंधन में बंधना चाहती थी, पर कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पा रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos