कौन है भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर की लैला, पत्नी को छोड़ धवन इसके साथ बिताते हैं समय

Published : Dec 05, 2020, 09:46 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन (shikhar dhawan) 5 दिसंबर को अपना 35वां जन्मदिन मन रहे हैं। धवन की गिनती भारत के उन बल्लेबाजों में की जाती है, जिन्होनें अपने खेल से कई बार टीम को जीत दिलाई है, देश ही नहीं, विदेशों में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। अपने खेल के साथ धवन अपने फनी नेचर के लिए भी टीम में बहुत मशहूर है। उनका अपनी 'लैला' से इश्क भी किसी से छुपा नहीं है। जी हां, आयशा मुखर्जी के अलावा भी धवन 'लैला' के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। ये लैला कोई और नहीं बल्कि उनके टीम के प्लेयर पृथ्वी शॉ (prithvi shaw) हैं, जिनके साथ धवन कभी नाचते तो कभी उन्हें गले लगाते नजर आते हैं।

PREV
17
कौन है भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर की लैला, पत्नी को छोड़ धवन इसके साथ बिताते हैं समय

सालों से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ओपनिंग कर रहे शिखर धवन 5 दिसंबर को 35 साल के हो गए हैं। इस बार वह अपने परिवार नहीं, बल्कि अपनी टीम के साथ अपना जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में मना रहे है।

27

इस दौरान शिखर की 'लैला' भी उनके साथ वहां मौजूद है। ये लैला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स में धवन के प्लेयिंग पार्टनर पृथ्वी शॉ हैं। हालांकि अभी तक पृथ्वी ने एक भी मैच नहीं खेला है पर धवन के साथ उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

37

वीडियो में पृथ्वी ने भी मटक-मटक कर लैला का किरदार बखूबी निभाया है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है।

47

दरअसल, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में शिखर धवन ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, 'लैला अभी भी मुझे पागल बना रही है'। ये लैला कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ थे। दोनों 'सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गया' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

57

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब शिखर इस तरह अपनी लैला के लिए पागल हुए है। इससे पहले आईपीएल 2020 के दौरान भी उन्होंने शॉ के साथ 'अपुन बोला तू मेरी लैला' गाने पर मस्ती की थी। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ'।

67

अक्सर  शिखर धवन पृथ्वी शॉ को अपनी लैला बनाते है और उनके साथ कभी डांस करते, तो कभी किस करते नजर आते हैं। दोनों के डांस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जाता है और फैंस इन्हें जमकर लाइक और कमेंट करते हैं।

 

 

77

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज में इंडिया ने हाल ही पहले टी 20 मैच में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसमें पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका मिल सकता है। ये सीरीज अगले साल जनवरी तक चलेगी। 

Recommended Stories