तो कुछ इस तरह शादी के बाद पहले वैलेंटाइन की तैयारी कर रही हैं सानिया मिर्जा की बहन, PHOTOS
नई दिल्ली. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और उनके पति मोहम्मद असदुद्दीन ने शादी के बाद पहले वैलेनटाइन की तैयारी शुरू कर दी है। अनम और असद पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे। अपने पहले वैलेनटाइन की तैयारी करते हुए इस जोड़े ने फोटो भी शेयर की है। फोटो में इनम और असद दोनों ही बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। असद की पहली पत्नी संगीता बिजलानी ने भी इस जोड़े की तारीफ की है। जिसके जवाब में अनम ने भी शुक्रिया अदा किया है। अनम ने इससे पहले बिजनेसमैन अकबर रशीद के साथ साल 2016 में शादी की थी।
Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 1:12 PM IST / Updated: Feb 12 2020, 07:52 PM IST
अनम और असद पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। हैदराबाद में दोनों ने 12 दिसंबर को निकाह पढ़ा था।
अनम भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन हैं।
असदुद्दीन या असद पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं।
अनम पेशे से फैशन डिजायनर हैं। सानिया मिर्जा के भी कपड़े अक्सर उनकी बहन ही डिजाइन करती हैं।
असद की पहील पत्नी संगीता बिजलानी ने भी अनम के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ की है।
असद के पिता अजहरुद्दीन ने भी दो शादियां की थी। असद उनकी पहली पत्नी नूरीन के बेटे हैं। असद ने पहले क्रिकेट में अपना हाथ आजमाया था, पर यहां असफलता मिलने के बाद उन्होंने बिजनेस करना शुरू कर दिया।
दिसंबर के महीने में इन दोनों की शादी हैदराबाद में बहुत धूमधाम से हुई थी। इस समारोह में बॉलीवुड के कई अभिनेता भी शामिल हुए थे।
इस शादी में सानिया मिर्जा का बेटा अजहान भी शामिल हुआ था। बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच इस छोटे नवाबजादे ने जमकर वाहवाही बटोरी थी।
दूसरी शादी के बाद इस जोड़े का यह पहला वैलेनटाइन है। यह परिवार हैदराबाद के शाही परिवारों में शामिल है।