कोई भरोसा करे या न करे पर दादा सौरव गांगुली को 'भूतों' पर विश्वास, सुनाया बचपन का अनसुना किस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क। आज दुनिया क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रेसिडेंट और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रही है। यूं तो सौरव गांगुली की बहुत सी कहानियां हैं। उनका जीवन ही कुछ ऐसा रहा है। लेकिन उनके जीवन में एक कहानी ऐसी भी है जिस पर बहुत से लोग शायद ही भरोसा करें। हालांकि दादा का दावा दूसरा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2020 9:02 AM IST / Updated: Jul 08 2020, 02:40 PM IST

15
कोई भरोसा करे या न करे पर दादा सौरव गांगुली को 'भूतों' पर विश्वास, सुनाया बचपन का अनसुना किस्सा

सौरव गांगुली भूत के अस्तित्व पर भरोसा करते हैं। गांगुली का दावा है कि उन्होंने अपने ही घर में भूत देखा था। स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बातचीत में गांगुली ने बताया, "मैंने अपने घर में "भूत" देखा था।" गांगुली के मुताबिक 12-13 साल की उम्र में एक रविवार की शाम वो घर की ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ थे। उन्हें कहा गया कि वे उस लड़के को चाय लाने के लिए बोल दें। 

25

गांगुली के मुताबिक जब वो चाय के लिए बोलने गए तो किचन में वह लड़का नहीं था। इसके बाद परिवार के करने पर छत पर ढूढ़ने के बाद वो कमरे में देखने चले गए। गांगुली ने देखा कि वह लड़का छह मंजिला इमारत की छत पर बनी दीवार पर दौड़ रहा था। वह गिरता तो उसका बेहद बुरा अंजाम होता। 
 

35

यह देखने के बाद गांगुली मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। गांगुली भागकर नीचे आए और अपने चाचा को बताया कि वो लड़का पागल हो चुका है। लेकिन परिवार के सभी लोग जब उसे देखने ऊपर गए तो वहां कोई नहीं था। 

45

गांगुली के मुताबिक लड़के की तलाश जारी रही। उन्हें लगा कि वह मर चुका है। गांगुली के घर के पास नारियलों के बड़े-बड़े के पेड़ हैं। लोगों ने देखा कि वो लड़का ऊपर नारियल के एक बड़े पत्ते पर लेटा हुआ था। गांगुली के परिवार ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। और फिर फायर फाइटर्स ने सीढ़ी की मदद से लड़के को जबरदस्ती नीचे उतारा। 
 

55

गांगुली के मुताबिक अगले दिन छुट्टी थी। इसलिए वो लड़का शाम को 5 बजे वापस आया और उसे देखने के बाद हर कोई भागने लगा। उसने (लड़के) कहा, नहीं नहीं ऐसा न करें। क्योंकि उन दिनों उसके अंदर उसकी मां थी। गांगुली ने कहा, इसलिए मैंने इसे (भूत) देखा है। (गांगुली के साथ सचिन)

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos