कोलकाता की इस शाही हवेली में रहते थे प्रिंस ऑफ कोलकाता, देखें दादा के घर की इनसाइड तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी सफल कप्तान की बात की जाती है, तो उसमें दादा यानी कि सौरव गांगुली का जिक्र जरूर किया जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) सौरव गांगुली 8 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन (Sourav ganguly's birthday) मना रहे हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। यहां उनका एक आलीशान महल हुआ करता था, जो 65 साल पुराना था। हालांकि पिछले साल उन्होंने अपने घर को बेच दिया और 40 करोड़ का एक दूसरा घर कोलकाता में ही खरीदा। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाते हैं, दादा के इस घर की इंसाइड फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 2:49 AM IST

19
कोलकाता की इस शाही हवेली में रहते थे प्रिंस ऑफ कोलकाता, देखें दादा के घर की इनसाइड तस्वीरें

सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। वह कोलकाता के सबसे अमीरों परिवारों में से एक ताल्लुख रखते हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है।

29

वैसे तो सौरव गांगुल सालों से अपनी पुश्तैनी हवेली में रहा करते थे। लेकिन पिछले साल उन्होंने 40 करोड़ रुपये में एक नया बंगला खरीदा है। नया घर लोअर राउडन स्ट्रीट के पॉश इलाके में स्थित है।

39

उनके पुराने घर या यूं कहें हवेली की बात की जाए को ये बेहाला, कोलकाता में बीरेन रॉय रोड पर स्थित है। दादा अपनी पत्नी डोना, बेटी सना और अपने परिवार के साथ यहीं रहा करते थे।

49

उनके पुराने घर या यूं कहें हवेली की बात की जाए को ये बेहाला, कोलकाता में बीरेन रॉय रोड पर स्थित है। दादा अपनी पत्नी डोना, बेटी सना और अपने परिवार के साथ यहीं रहा करते थे।

59

घर के इंटीरियर का पूरा काम बंगाली संस्कृति और आर्ट से किया गया है। इसके अलावा पूरे घर में लकड़ी की चीजों से शानदार सजावट की गई है। गांगुली की अपने पुश्तैनी घर से कई यादें जुड़ी हैं।

69

उनका ये घर बेहद ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। गांगुली की मां को सफेद रंग पसंद है, इसलिए घर की दीवारों पर लाइट कलर्स लगवाए गए है। वहीं फर्नीचर भी सफेद रंग का है।

79

दादा के इस घर में क्रिकेट पिच भी बनी हुई है। इसके अलावा उनकी मीटिंग के लिए एक बड़ा सा कमरा है। जहां उनके क्रिकेट करियर में मिली तमाम ट्रॉफियां रखी हुई हैं।

89

उनका बचपन का प्यार और अब पत्नी डोना गांगुली का परिवार बेहाला में पीढ़ियों से उनके पड़ोसी रहे हैं। यहीं से दादा और डोना के प्यार के पेंच लड़े थे।
 

99

डोना गांगुली और सौरव गांगुली की एकलौती बेटी सना का जन्म भी इसी घर में हुआ था। उनके इस घर में कई दिग्गज खिलाड़ी, एक्टर आमिर खान और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके बेहाला स्थित आवास पर अक्सर आती-जाती रहती थीं।

यह भी पढ़ें 21 साल की बेटी के पिता हैं सौरव गांगुली, मिलिए दादा के भैया-भाभी और पूरी फैमिली से

हर सिक्सर के 500 रुपए चाहिए..जानें 41वें बर्थडे पर महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी की 41 रोचक बातें

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos