इस वजह से टूटने की कगार पर आ गई थी दादा की शादी, डेढ़ साल बाद ही कर लिया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 8 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोलकाता के रहने वाले गांगुली को पूरी दुनिया में दादा नाम से जाना जाता है। बेहतरीन कप्तान होने के साथ ही गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। परिवार वालों के खिलाफ जाकर उन्होंने डोना गांगुली (Dona Ganguly) से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद ही उनके अफेयर की खबरे बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ आने लगी थी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दादा और उनकी वाइफ डोना की लव स्टोरी और कैसे उनके बीच कोई दूसरा आ गया था...

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2021 4:58 AM IST

111
इस वजह से टूटने की कगार पर आ गई थी दादा की शादी, डेढ़ साल बाद ही कर लिया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

49 साल के हुए दादा
सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। वह कोलकाता के प्रिंस नाम से जाने जाते हैं। गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने 1992 में वनडे में डेब्यू कर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2008 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह क्रिकेट से कभी दूर नहीं हुए और पिछले कई सालों से बीसीसीआई की कमाल बखूबी संभाल रहे हैं।

211

डोना-गांगुली की लव स्टोरी
सौरव गांगुली और डोना बचपन में एक-दूसरे के पड़ोस में ही रहते थे, लेकिन दोनों के परिवार एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत यहीं से हुई। हालांकि, उनके घरवालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। 

311

घर से भागकर की थी शादी
इसके बाद गांगुली ने घर वालों की मर्जी के बगैर शादी करने का फैसला किया। 1996 में इंग्लैंड टूर से लौटते ही दोनों ने एक फ्रेंड की मदद से कोर्ट मैरिज करने का प्लान बनाया। तीनों रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे ही थे कि ये खबर मीडिया में फैल गई और बिना शादी किए ही उन्हें वापस आना पड़ा।

411

महीनों तक घरवालों से छुपाई अपनी शादी
इसके बाद गांगुली और डोना ने 12 अगस्त 1996 को सभी से छुपके कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों ने इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया था। हालांकि, दोनों की शादी के बारे में परिवार वालों को पता चल गया। इसके बाद काफी विरोध हुआ, लेकिन बाद में परिवार वाले झुक गए और डोना को बहू के रूप में अपनाने को तैयार हो गए।

511

दोबारा शादी के बंधन में बंधे डोना-गांगुली
इसके बाद 21 फरवरी 1997 पूरे रीति-रिवाज के साथ को सौरव और डोना की दोबारा शादी हुई। लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया।

611

गांगुली की लाइफ में नगमा की एंट्री
शादी के कुछ समय बाद ही सौरव गांगुली का नाम उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस नगमा से जोड़ा गया था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि शादीशुदा होने के बावजूद गांगुली, नगमा को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 1999 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान लंदन में हुई थी। बाद में ये खबर आई थी कि, दोनों चेन्नई से करीब 40 किलोमीटर दूर एक मंदिर में पूजा के लिए साथ-साथ भी गए थे। 
 

711

पत्नी के धैर्य ने बचाया दोनों का रिश्ता
जब पूरी मीडिया सौरव और नगमा के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रही थी, तो परेशान होकर डोना ने गांगुली से तलाक लेने तक का मन बना लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने धैर्य रखा और ऐसी खबरों के लिए मीडिया जिम्मेदार ठहाराया। यह उनकी समझदारी और गांगुली पर भरोसा ही था कि सौरव का नगमा से ब्रेकअप हो गया और उनकी शादी टूटने से बच गई।

811

18 साल बाद स्वीकारी रिलेशन की बात
इस घटना के करीब 18 साल बाद एक इंटरव्यू में नगमा ने अपने और सौरव गांगुली के रिलेशन को स्वीकार किया और कहा था- भारत में लोग एक इंसान की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को जोड़कर देखते हैं। यह गलत है। हम दोनों का रिश्ता भी इसकी भेंट चढ़ गया। हालांकि, हम दोनों ही आपसी सहमति से अलग हुए थे।

911

अभी तक कुंवारी है नगमा 
सौरव गांगुली से अलग होने के बाद नगमा ने अपना घर बसाने की नहीं सोची और 46 साल की उम्र में भी वह कुंवारी है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म बागी से सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद नगमा ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

1011

24 साल का गांगुली-डोना का साथ 
सौरव गांगुली और डोना गांगुली की शादी को 24 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम सना हैं। बता दें कि सौरव की वाइफ डोना ओडिशी डांसर हैं। इसके अलावा वो खुद का डांस स्कूल भी चलाती हैं और योगा, कराटे भी सिखाती हैं।

1111

ऐसा रहा दादा का क्रिकेट करियर
सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैंचों में 16 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 7,212 रन बनाए। जबकि 311 एकदिवसीय मैच 11, 363 रन, 22 सेंचुरी और 72 हॉफ सेंचुरी अपने नाम की है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos