दुनिया के 9वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रविंचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं जिनके नाम 708 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वॉर्न का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से देहान्त हो गया था। अश्विन इस सूची में 436 विकेटों के साथ 9वें नंबर पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-
800 विकेट - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
708 विकेट - शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
640 विकेट - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
619 विकेट - अनिल कुंबले (भारत)
563 विकेट - ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
537 विकेट - स्टुअर्ट ब्रोड (इंग्लैंड)
519 विकेट - कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)
439 विकेट - डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)
436 विकेट - आर. अश्विन (भारत)
434 विकेट - कपिल देव (भारत)