स्पोर्ट्स न्यूज : भारत के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar ) 10 जुलाई को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज का करियर ऐतिहासिक रहा है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के पहले क्रिकेटर थे। इतना ही नहीं वह भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। अपनी बल्लेबाजी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले गावस्कर के दिल पर भी फैन का राज चला और उसी फैन के साथ वह 47 साल से जिंदगी बिता रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं, सुनील गावस्कर और मार्शनील (Marshneil Gavaskar) की 10 सबसे बेस्ट फोटोज...
सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम सुनील मनोहर गावस्कर है। उन्होंने भारत के लिए 1971 में डेब्यू किया था।
210
1971 में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों में 774 रन बनाए थे। इसके बाद वह भारत में सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाने लगे और रातों-रात उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई।
310
1973 में जब गावस्कर का करियर पीक पर था, तो दिल्ली की एक महिला फैन मार्शनील उनका ऑटोग्राफ लेने आई। गावस्कर ने ऑटोग्राफ के साथ साथ अपना दिल भी उन्हें दे दिया।
410
मार्शनील दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी और सुनील गावस्कर भारतीय टीम के लिए कई मैच खेल चुके थे।
510
सुनील गावस्कार मार्शनील के प्यार में इस कदर पागल हो गए कि उनके बारे में जानने के लिए कानपुर तक पहुंच गए थे। यहां तक कि उनकी गलियों में भी चक्कर लगाए थे।
610
गावस्कार ने अपने एक मैच में मार्शनील और उनके पूरे परिवार को इनवाइट और यहीं उन्होंने सबसे सामने मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने 23 सितंबर 1974 को एक दूसरे से शादी कर लिए।
710
20 फरवरी 1976 को मार्शनील और गावस्कर के घर में बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने अपने बेटे का नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रोहन कन्हाई के नाम पर रखा।
810
अपने ऐतिहासिक करियर में, गावस्कर ने 125 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 34 शतकों के साथ 10,122 रन बनाए। उन्होंने 108 एकदिवसीय मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 3,093 रन बनाए। गावस्कर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 25,834 रन बनाए थे।
910
बेहतरीन खेल के लिए सुनील गावस्कर को 1975 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके 1980 में उन्हें पदम भूषण और विस्डेन अवॉर्ड भी मिला था।
1010
सुनील गावस्कर के ऊपर कई किताबें भी लिखी गई है जिनमें उनके करियर से लेकर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताया गया है। इसमें से सबसे फेमस बुक सनिडेज, आइडल्स, रन एंड रूइन्स, वन डे वंडर हैं।