जन्मदिन पर सुरेश रैना की बेटी के करतब देख हैरान रह गए लोग, सिर्फ 4 साल की उम्र में बनी योग गुरू

नई दिल्ली. भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) की बेटी ग्रेसिया रैना का जन्मदिन है। वो 15 मई को पूरे 4 साल की हो गई हैं। तेज तर्रार फील्डरों में शामिल सुरैश रैना ने बेटी के जन्मदिन को घर पर शांति के साथ मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इस बीच ग्रेसिया के जन्मदिन पर उनकी योग करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पिता के नक्शे कदम पर बेटी ग्रेसिया (Gracia Raina) भी चलती दिखाई दे रही हैं। महज 4 साल की ग्रेसिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, जो उनके योग करने के दौरान ली गई हैं। ग्रेसिया योग करते हुए इतनी प्रोफेशनल लग रही हैं कि लोग उनके पोज और फिटनेस देख हैरान हैं। सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की इस काबिल बेटी ने धमाल मचाया हुआ है।

 

जरा ध्यान से! क्यूटनेस की शहजादी ग्रेसिया (Suresh Raina Daughter Gracia Cute Photos) की ये तस्वीरें आपके दिल की धड़कनें बढ़ा सकती हैं- 

Asianet News Hindi | Published : May 15, 2020 2:42 PM IST / Updated: May 15 2020, 08:45 PM IST

111
जन्मदिन पर सुरेश रैना की बेटी के करतब देख हैरान रह गए लोग, सिर्फ 4 साल की उम्र में बनी योग गुरू

ग्रेसिया की मां प्रियंका रैना ने उन तस्वीरों को शेयर कया है। प्रियंका की तरह उनकी बेटी भी फिटनेस फ्रीक हो चली है।

211

सुरेश रैना ने बेटी के जन्म पर केक काटते हुए ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ग्रेसिया केक काट रही हैं और पास में उनकी मां छोटे बेटे के साथ बैठी हैं।

311

सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका काफी फिटनेस फ्रीक हैं और हेल्दी रहने के लिए जमकर पसीना बहाती हैं। हाल ही में वह बेटे की मां भी बनी हैं। पर जन्मदिन पर सारी लाइम-लाइट ग्रेसिया ने चुरा ली।

411

ग्रेसिया किसी प्रफेशनल की तरह योग करते दिख रही हैं। वह कोणासन, उष्टासन जैसे योग करती दिख रही हैं।

511

उन्होंने कई तरह के पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं इन सभी तस्वीरों में वो काफी क्यूट भी लग रही हैं। 

611

सुरेश रैना की 4 साल की नन्ही परी को देख कोई नहीं कह सकता कि वो अभी योग जैसी टफ फिटनेस टर्म के लिए बहुत छोटी हैं। उनका अंदाज देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

711

बता दें कि सुरेश रैना और प्रियंका की शादी 2015 में हुई थी, जबकि ग्रेसिया का जन्‍म 2016 में हुआ था।

811


ग्रेसिया रैना उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर खूब मशहूर हैं। ग्रेसिया के लगभग एक लाख फॉलोअर हैं।

911

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ काफी तस्वीरें शेयर की थीं। 

1011

वो कभी बेटी को पढ़ाते तो कभी पार्क में खिलाते नजर आते हैं। 

1111

इंस्टाग्राम पर ग्रेसिया की खाते-पीते पढ़ते फोटोज साझा की जाती हैं लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर की प्यारी बच्ची पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos