धोनी के संन्यास पर खूब होती है बात, पर माही को 10 साल तक खेलते देखना चाहता है ये दिग्गज

स्पोर्ट्स डेस्क। भाारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। कुछ समय पहले जब धोनी के संन्यास की चर्चा छिड़ी तो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। मई महीने में धोनी के संन्यास लेने की खबर उड़ी थी। उस समय ट्विटर पर #DhoniRetires ट्रेंड करने लगा था। उस समय लोगों ने इसे अफवाह बताया। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मध्य क्रम के बल्लेबाज माइकल हसी ने यह इच्छा जाहिर की है कि धोनी अगले 10 साल तक और क्रिकेट खेलना जारी रखें।

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 9:27 AM IST

17
धोनी के संन्यास पर खूब होती है बात, पर माही को 10 साल तक खेलते देखना चाहता है ये दिग्गज

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच हैं हसी
माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। फिलहाल, कोरोनावायरस महामारी की वजह से किसी भी तरह के क्रिकेट मैच नहीं हो रहे हैं। माइकल हसी शुरू से ही धोनी के खेल के प्रशंसक रहे हैं। 

27

मिस्टर क्रिकेट के नाम से फेमस हैं हसी
माइकल हसी मिस्टर क्रिकेट के नाम से फेमस हैं। वे सोनी टेन पिट स्पॉट कार्यक्रम में बेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई क्रिकेटे से जुड़े कई मुद्दों पर राय जाहिर की। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा इस साल के अंत में प्रस्तावित भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज भी शामिल थी। 
 

37

धोनी और फ्लेमिंग के रिश्तों पर की बात
माइकल हसी ने धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बीच गहरे रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि धोनी और फ्लेमिंग एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। हसी ने कहा कि दोनों को क्रिकेट की गहरी समझ है। दोनों काफी स्मार्ट हैं और साथ में बेहतरीन काम करते हैं। 
 

47

धोनी की काफी तारीफ
इस कार्यक्रम में माइकल हसी ने धोनी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। वे कई बार अचानक ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनसे मुश्किल वक्त में टीम को फायदा होता है। 

57

बताया बेहतरीन कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबीजी कोच माइकल हसी ने धोनी को बेहतरीन कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान धोनी उन्हें बेहद पसंद हैं। वे अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन पर भरोसा करते हैं। हसी ने कहा कि मैदान में वे तकनीकी पक्ष का बेहद अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं। 

67

10 साल खेलने की जताई उम्मीद
हसी ने उम्मीद जताई कि धोनी कम से कम 10 साल तक खेलें। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि अगर यह संभव नहीं है तो जितना ज्यादा समय तक संभव हो, वे खेलें। 
 

77

5 साल से उड़ रही है संन्यास लेने की अफवाह
धोनी करीब 10 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं, लेकिन उनके संन्यास लेने की अफवाह पिछले 5 साल से उड़ रही है। माही के संन्यास लेने की अफवाह पर उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा था कि वे छिप कर संन्यास लेने वालों में से नहीं हैं। भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने भी इसे गलत बताया था।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos