IPL 2022 मे धूम मचा रहे हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लखनऊ के इस प्लेयर पर रहती हैं सभी की नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को छोड़कर बाकि सभी टीमों क हिस्से में जीत आई है। इस सीजन में कई टीम के खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। तो कई स्टार खिलाड़ी अभी भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। IPL के अभी तक के मुकाबलों की बात करें तो कई टीमों में भारतीय बल्लेबाज धूम मचा रहे हैं।  हालांकि सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विदेशी खिलाड़ी जॉस बटलर टॉप पर है।  जॉस बटलर ने तीन मैचों में 205 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में कई भारतीय खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीजन में कौन से भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। 

Pawan Tiwari | Published : Apr 10, 2022 10:23 AM IST

15
IPL 2022 मे धूम मचा रहे हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लखनऊ के इस प्लेयर पर रहती हैं सभी की नजरें

आयुष बदोनी
इस IPL मे सबसे ज्यादा जिन नाम की चर्चा है वो हैं आयुष बदोनी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आयुष बदोनी कई अहम मौके पर अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेल चुके हैं। आयुष ने अभी तक 4 मैचों में 102 रन बनाए हैं। लेकिन कई बार टीम को मुश्किल हालत से निकालकर जीत दिलाई है।   

25

शुभमन गिल 
2022 सीजन में नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस टीम की जीत में ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। गिल फॉर्म में हैं और अभी तक तीन मैचों में 180 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 रन है। 

35

ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की विजेता टीम अभी तक इस सीजन में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है। लेकिन सलामी बल्लेबाज ईशान किशन लय में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 175 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने में मामले में अभी वो तीसरे स्थान पर हैं। 

45

केएल राहुल 
नई टीम लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी अच्छे फॉर्म में हैं। राहुल 4 मैचों में 132 रन बना चुके हैं। राहुल का बेस्ट स्कोर 68 रन है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीन मैच जीत चुकी है।

55

सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस की टीम भले ही लय में नहीं है। पर उनकी टीम के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव लय में हैं। टीम के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाने वाले वाले सूर्य कुमार यादव अभी तक 2 मैचों में 120 रन बना चुके हैं।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos