सचिन-युवराज सहित इन खिलाड़ियों ने की है विदेशी महिला से शादी, इन देशों की हैं नागरिक

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया के कई विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीय लड़कियों से शादी की है। लेकिन, सचिन तेंदुलकर-युवराज सिंह सहित पांच ऐसे इंडियन क्रिकेटर्स  हैं, जो इसके उलट विदेशी लड़कियों को ही दिल दे बैठे और उनसे बाद में शादी किए। इनमें सचिन तेंदुलकर तो अपनी उम्र से 6 साल बड़ी महिला के साथ शादी किए थे। आइए जानते हैं कौन क्रिकेटर ने किस देश की महिला से शादी की।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2020 11:20 AM IST / Updated: Aug 16 2020, 05:06 PM IST

15
सचिन-युवराज सहित इन खिलाड़ियों ने की है विदेशी महिला से शादी, इन देशों की हैं नागरिक


भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी की। वह मूल रूप के बंगाल की हैं और शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। दोनों की मुकाबला सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

25

सचिन तेंदुलकर ने अंजली मेहता से शादी की थी। वो सचिन से 6 साल बड़ी हैं और दोनों ने 1995 में शादी की थी। अंजली पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पिता भारतीय जबकि मां ब्रिटिश हैं। अंजली भी ब्रिटिश नागरिक हैं और शुरुआत से ही इंग्लैंड में रहती हैं।  

35

पूर्व कैप्टन बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया की जेनिथ से शादी की। इन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद बिशन सिंह बेदी ने दूसरी शादी की। अंगद बेदी उनकी दूसरे पत्नी के बेटे हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह भारतीय टीम के कोच भी बने थे।

45

इरफान पठान ने सफा बेग से शादी की। सफा का जन्म 28 फरवरी 1994 को सऊदी अरब के अज़ीज़ियाह जिला में हुई थी। उसके पिता मिर्ज़ा फारूक बेग एक सऊदी व्यवसायी हैं और उसके चार भाई-बहन हैं। वह महज 21 साल की थी जब उसने इरफान के साथ शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने मक्का में एक सादे समारोह में शादी की।

55


युवराज सिंह ने बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच से 2016 में शादी की थी। वह ब्रिटिश नागरिक हैं और बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर के दोस्त की भूमिका निभाई थी। बताते हैं कि हेजल शुरू में युवराज को इग्नोर करती थीं। हालांकि, धीरे- धीरे दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला किया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos