शादी के 7 साल बाद पिता बना ये क्रिकेटर, 1 फीट नाटी लड़की को देखते ही दे बैठे थे दिल

स्पोर्ट्स डेस्क: जहां हर किसी का ध्यान इन दिनों विरूष्का के होने वाले बच्चे के ऊपर टिका है, वहीं इस वेटिंग पीरियड के दौरान क्रिकेटर उमेश यादव के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने क्रिकेटर के जल्द रिकवर होकर मैदान में लौटने की उम्मीद जताई। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा कि उमेश यादव को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं। साथ ही वो जल्दी से रिकवर कर मैदान में वापस लौट जाएं। बता दें कि उमेश याद साल तक अपनी गर्लफ्रेंड तान्या वाधवा को डेट किया था। इसके बाद 29 मई 2013 को दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के 7 साल बाद  अब जाकर उनके घर में किलकारियां गूंजी है। उमेश और तान्या की लव स्टोरी में काफी उतार-चढ़ाव आए थे। मुश्किलों को सामना करते हुए अब जाकर उनकी फैमिली कंप्लीट हुई है। जब घरवालों ने ठुकरा दिया था रिश्ता... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2021 10:52 AM IST

18
शादी के 7 साल बाद पिता बना ये क्रिकेटर, 1 फीट नाटी लड़की को देखते ही दे बैठे थे दिल

ऑस्ट्रलियाई दौरे में चोटिल हुए उमेश यादव अभी रेस्ट पर हैं। यादव-गावस्कर सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन उन्हें चोट लग गई थी जिसके बाद वो सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में टी नटराजन को जगह दी गई है। 
 

28

सीरीज से बाहर हुए उमेश यादव को नए साल पर बेटी का पिता बनने की गुड़ न्यूज मिली है। उमेश शादी के 7 साल बाद पिता बने हैं। उन्होंने 2013 में अपनी प्रेमिका तान्या से शादी की थी। 

38

तान्या और उमेश की पहली मुलाक़ात एक इवेंट के दौरान हुई थी। उस समय तान्या कॉलेज में थी और उमेश अपनी क्रिकेट लाइफ में स्ट्रगल कर रहे थे। पहली ही नजर में उमेश का दिल तान्या पर आ गया था।  

48

दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। उसके बाद धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदला।   दोनों डेट करने लगे। इस बीच उमेश यादव क्रिकेट की दुनिया में अच्छा परफॉर्म कर नाम कमाने लगे। लेकिन जब इनके रिश्ते के बारे में घरवालों को पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। 

58

घरवालों से शादी की ना सुनने के बाद दोनों ने काफी समय तक परिवार को कन्विंस करने की कोशिश की। आखिरकार घरवाले मान गए और 29 मई 2013 को उनकी शादी हो गई। 

68

इस जोड़ी की चर्चा इनकी हाइट में डिफ़रेंस के वजह से भी रहती है। एक इंटरव्यू में तान्या ने बताया था कि उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगता कि वो उमेश से पूरे 1 फ़ीट नाटी हैं। जहां उमेश की हाइट 5 फ़ीट 8 इंच है, वहीं तान्या 4 फ़ीट 9 इंच की हैं।  

78

उमेश यादव की पत्नी तान्या पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने पति के वार्डरोब की जिम्मेदारी उनकी होती है। वो कब किस इवेंट में क्या  पहनेंगे, ये तान्या ही डिसाइड करती है। 
 

88

तान्या ने हर मुश्किल वक्त में उमेश का साथ दिया है। एक समय ऐसा आया था जब उमेश अपने करियर में लगातार असफल हो रहे थे। तब तान्या ने उन्हें हिम्मत दी थी। तान्या ने उमेश को लगातार प्रैक्टिस पर भेजा। जिसका नतीजा हुआ कि आज उमेश इंडियन क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos