मैदान ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शेर बने विराट कोहली...इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ हुए फॉलोअर्स, PC को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. Virat Kohli's 70 Million Instagram Followers: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय हो गए। वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी और नेमार के बाद इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस लिस्ट में बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स (6.90 करोड़ फॉलोअर्स) को पीछे छोड़ा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 28, 2020 8:15 AM IST / Updated: Jul 28 2020, 01:49 PM IST

15
मैदान ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शेर बने विराट कोहली...इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ हुए फॉलोअर्स, PC को छोड़ा पीछे

युवेंटस के स्ट्राइकर रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 23.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दूसरे स्थान पर बार्सिलोना के लियोनल मेसी हैं। उनके 16.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार को 14 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

25

 विराट ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

 

कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। उन्हें 5.5 करोड़ लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। तीसरे स्थान पर श्रद्धा कपूर हैं। उनके 5.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। कोहली इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-10 भारतीयों में इकलौते खिलाड़ी हैं।

35

कोहली ने लॉकडाउन में एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 1.2 करोड़ रु. कमाए थे

 

भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर सिर्फ फॉलोअर के मामले में ही नहीं, बल्कि कमाई में भी आगे हैं। कोहली लॉकडाउन के दौरान स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स की लिस्ट में इकलौते क्रिकेटर थे। अटैन मैगजीन ने 12 मार्च से 14 मई के बीच खिलाड़ियों की कमाई को लेकर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कोहली को हर पोस्ट से औसतन 1,26,431 पॉन्ड (करीब 1.2 करोड़ रुपए) की कमाई हुई।

45

कमाई के मामले में विराट छठे स्थान पर

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीन स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए कुल 3.6 करोड़ रुपए कमाए थे। खिलाड़ियों की लॉकडाउन के दौरान हुई कमाई के मामले में विराट कोहली छठे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर फुटबॉलर रोनाल्डो हैं। उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अकेले 18 करोड़ रुपए कमाए थे।

 

रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 23 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ इंस्टाग्राम के ही फॉलोअर हैं। इस सोशल मीडिया को प्लेटफॉर्म को 35.7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

55

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो सिर्फ विराट कोहली ही टॉप-100 में शामिल हैं। कोहली 26 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) कमाई के साथ 66वें नंबर पर हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज रोनाल्डो ने पिछले साल 105 मिलियन डॉलर (करीब 793 करोड़ रु.) कमाई की थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos