Virat Kohli Birthday: बेटी संग पहली बार जन्मदिन मना रहे कप्तान कोहली, 10 महीनों में ऐसे बदली विरुष्का की लाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 5 नंवबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली का ये जन्मदिन उनके लिए इस वजह से भी खास है क्योंकि पहली बार वह अपनी बेटी वामिका के साथ अपना बर्थडे मना रहे हैं।  इस समय वो अपने परिवार के साथ ही टी20 वर्ल्डकप 2021 (T20 World Cup 2021) के लिए दुबई में है। पिछले 10 महीनों में वामिका (Vamika) कभी अपने पापा-मम्मी के साथ इंग्लैंड में रही, तो कभी दुबई में। इस बीच उन्हें अकेले अपनी मां के साथ मुंबई में भी रहना पड़ा। आइए आज कोहली के जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं, विराट और वामिका की क्यूट बॉन्डिंग...

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2021 10:08 AM IST

18
Virat Kohli Birthday: बेटी संग पहली बार जन्मदिन मना रहे कप्तान कोहली, 10 महीनों में ऐसे बदली विरुष्का की लाइफ

विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका निक नेम चीकू है। उन्होंने 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और आज 33 साल की उम्र में क्रिकेट में उनके नाम का डंका बजता है। 

28

अपने खेल के साथ विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। ये साल तो उनके लिए बहुत ही खास रहा, क्योंकि इस साल की शुरुआत में 11 जनवरी को वो 1 बेटी के पिता जो बनें।

38

इस बार कोहली अपनी बेटी के साथ पहली बार अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस समय वामिका और अनुष्का उनके साथ यूएई में ही है और कोहली के जन्मदिन के दिन भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से है। 

48

इससे पहले पिछले साल जब अनुष्का प्रेग्नेंट थी, तब भी वह अपने पति के साथ यूएई में थी। जहां आईपीएल 2020 के दौरान विराट की टीम आरसीबी ने उनका जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया था।

58

हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी वामिका को हैलोवीन के लिए परी के रूप में तैयार किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

68

अनुष्का अक्सर विराट और वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है, लेकिन इन फोटोज में कभी भी वह अपनी बेटी की शक्ल फैंस को नहीं दिखाती है।

78

दरअसल, विराट और अनुष्का बेटी के जन्म के बाद से ही उसे लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने पपराज़ी से उनकी तस्वीरें ना क्लिक करने का भी अनुरोध किया है।

88

हालांकि, वामिका अक्सर अपने परेंट्स के साथ स्पॉट होती है। विराट भी हमेशा वामिका को लेकर टूर पर जाते हैं और जब अनुष्का अपनी बेटी को गोद में ली हुई होती है, तो कोहली उनका बैग पकड़े नजर आते हैं। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2021: 8.6 लाख से लेकर 2 करोड़ की रोलेक्स वॉच तक, ऐसा है कप्तान Virat Kohli के घड़ियों का कलेक्शन

T20 World Cup 2021: पापा की परफॉर्मेंस देख इतना खुश हुआ Hardik Pandya का बेटा, ऐसा था नताशा का रिएक्शन

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos