क्रिकेटर नहीं अपने आप को ये बुलाते हैं कप्तान कोहली, पिता बनने के बाद किया बड़ा बदलाव

Published : Jan 18, 2021, 04:49 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ हम अपने बारे में थोड़ी जानकारी भी देते हैं। यहां यूजर्स अपने करियर, प्रोफेशन या अपनी खासियत के बारे में लिखते है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने ट्विटर बायो (Twitter bio) में अपने आप को क्या बोलते हैं? विराट अपने आप को क्रिकेटर या कप्तान नहीं बल्कि एक प्राउड पति और पिता (A proud husband and father) लिखते हैं। जी हां, बेटी के जन्म के बाद कोहली ने बदला अपना ट्विटर बायो बदल लिया है उनका यह नया परिचय आपका दिल जरूर जीत लेगा।

PREV
18
क्रिकेटर नहीं अपने आप को ये बुलाते हैं कप्तान कोहली, पिता बनने के बाद किया बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी महीने11 जनवरी को पेरेंट्स बने थे। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने घर में लक्ष्मी आने की जानकारी फैंस को दी थी।

28

अब ट्विटर पर कोहली ने अपना बायो ही चेंज कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना परिचय 'एक गौरवशाली पति और पिता' के तौर पर दिया है। अपनी पत्नी और बेटी के लिए विराट ने जिस तरीके से प्यार जताया है वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

38


इतना ही नहीं सालों से हम देखते आ रहे है कि कोहली की प्रोफाइल पिक्चर भी अनुष्का के साथ ही लगी है। जिसमें विराट अनुष्का के पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

48

विराट और अनुष्का दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बेटी होने तक अपने हर पल को उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया था।

58

हालांकि बेटी होने के 1 हफ्ते बाद भी अभी तक उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई है। विरुष्का की बेटी की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है, लेकिन दोनों ने अपनी प्राइवेसी के लिए सभी से अपील की थी कि हम बच्ची की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिसके लिए हमें आपकी मदद‌ और सहयोग की जरूरत है।

68

बता दें कि 11 जनवरी को कोहली ने खुद ट्वीट कर अपने पिता बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि ये खबर शेयर करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं कि हमें 'आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं। लव, विराट।'

78

बेटी के जन्म के बाद विराट की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर उनके 90 मिलियन फॉलोवर्स हो गए है। वहीं, ट्विटर पर उनके 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं। क्रिकेट में तो वो कई रिकार्ड्स बना ही चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर भी उन्होंने रिकॉर्ड बना डाला है। 

88

बता दें कि 90 मिलियन फॉलोवर्स का रिकॉर्ड इससे पहले इंडिया में कोई नहीं बना पाया है। उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिनके 17.2 मिलियर फॉलोअर्स हैं।

Recommended Stories