Women's Day पर Virat Kohli का Anushka Sharma के लिए खास मैसेज, बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो

Published : Mar 08, 2021, 12:23 PM ISTUpdated : Mar 08, 2021, 12:26 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (women's day 2021) मनाया जाता है। इस दिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने लाइफ की सबसे स्ट्रांग वीमेन यानी की उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के लिए खास मैसेज लिखा है। उन्होंने अपनी बेटी और वाइफ की एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। चौथे मैच से पहले अनुष्का और वामिका भी उन्हें और टीम को चीयर करने वहां पहुंच गई थी।

PREV
17
Women's Day पर Virat Kohli का Anushka Sharma के लिए खास मैसेज, बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो

कहते है कि एक कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। भारतीय टीम के कप्तान कोहली भी कई बार अपनी कामयाबी के पीछे अपनी पत्नी के सपोर्ट और प्यार को स्वीकार चुके हैं। 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर भी उन्होंने अनुष्का के लिए खास मैसेज लिखा है।

27

अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि, 'बच्चे का जन्म देखना सबसे अच्छा पल होता है। ये एक इंसान के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। इसके साक्षी होने के बाद, आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं। भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी को जन्म देने की ताकत दी है, यह इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, करुणामयी और मजबूत महिला, अपनी मां की तरह बनने वाली मेरी बेटी और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

37

अनुष्का और वामिका की इस प्यारी सी फोटो पर 10-15 मिनट में ही 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और कमेंट कर दिया है। तस्वीर में अनुष्का अपनी बेटी को गोद में ली हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी बेट की शक्ल इसमें नजर नहीं आ रही। लेकिन अनुष्का मुस्कुराते हुए प्यार से बेटी को देख रही हैं।

47

बता दें कि 11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया था। दोनों ने अपनी लाड़ली का नाम वामिका (Vamika) रखा है, जिसका मतलब मां दुर्गा होता है।

57

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी 11 मार्च को 2 महीने की हो जाएगी। 2 महीने की होने से पहले ही उन्होंने अपने पिता के साथ क्रिकेट मैच के टूरों पर जाना शुरू कर दिया है।

67

4 मार्च को हुए भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट से पहले ही अनुष्का और उनकी बेटी विराट और उनकी टीम को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंच गई थी। जिसकी जानकारी अनुष्का ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी थी।

77

इस मैच में भले ही विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए थे, लेकिन उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ये सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। भारत ने इसके साथ ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बना ली है। अब भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच जून के महीने में लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Recommended Stories